दिल्ली: जाफराबाद में LPG सिलेंडर की दुकान में भीषण आग, 5 दमकल कर्मी सहित 7 लोग घायल

नई दिल्ली, 05 नवंबर: दीपावली के दूसरे दिन दिल्ली के जाफराबाद इलाके में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार शाम को पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद एरिया में एक एलपीजी गैस रिफिलिंग की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दुकान में रखे सिलेंडर मे विस्फोट भी हुआ, जिससे फायर बिग्रेड की टीम के 5 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

Delhi Fire broke

घटना को लेकर पहले यह जानकारी सामने आई थी कि हादसा जाफराबाद इलाके में एक घर में सिलेंडर फटने से हुआ, लेकिन बाद में यह साफ हो गया कि हादसा एलपीजी गैस भरने वाली दुकान में हुआ है। आग की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, जहां आग पर काबू पाने की कोशिश ही की जा रही थी कि अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आने से 5 दमकलकर्मी और 2 स्थानीय लोग घायल हो गए।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दमकल विभाग ने बताया कि 5 फायर फाइटर और दो नागरिक को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती फायर फाइटर्स में से एक की हालात नाजुक बताई जा रही है। हादसे में घायल हुए दमकलकर्मियों के नाम फिरोज (लाजपत नगर), राकेश (लाजपत नगर), सुहिल (शास्त्री पार्क), सुरेश (शास्त्री पार्क) और महावीर (शास्त्री पार्क) बताए जा रहे है, इनमें से सुहिल की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

दूसरी तरफ अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका से मना नहीं किया जा रहा। जानकारी के अनुसार जाफराबाद की गली नंबर 42 की एक दुकान में यह हादसा हुआ। आग इतनी भीषण थी कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था, लोग आसपास के एरिया को खाली करके अपनी जान बचाने में लगे हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+