सुप्रीम कोर्ट परिसर के अंदर बैंक में लगी आग, फायर ब्रिगेड की पांच गाडियां मौके पर
सुप्रीम कोर्ट परिसर के अंदर बैंक में लगी आग, फायर ब्रिगेड की पांच गाडियां मौके पर
दिल्ली, 07 जून: इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से है। यहां सुप्रीम कोर्ट परिसर के अंदर एक बैंक में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाडियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह आग मंगलवार 07 जून की सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर लगी थी। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, फिलहाल फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं है। जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट परिसर के अंदर यूको बैंक की शाखा है। यूको बैंक के में मंगलवार की सुबह करीब 9 बकर 20 मिनट पर आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। वहीं, फायर ब्रिगेड की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाडियां मौके पर तुरंत पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई।
बताया जा रहा है कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। दिल्ली दमकल सेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट परिसर के अंदर आज सुबह एक बैंक में आग लग गई थी, जिसपर काबू पा लिया गया है। हालांकि, अभी तक बैंक में आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है और कुछ नुसकान हुआ है या नहीं, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications