दिल्ली के साकेत में आवासीय इमारत में लगी आग, एक की मौत
नई दिल्ली, 29 मई: राजधानी दिल्ली में एक आवासीय बिल्डिंग में आग लग गई है। आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई है। दिल्ली के साकेत स्थित आवासीय बिल्डिंग के चौथे माले पर ये आग लगी है। दिल्ली फायर डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया है कि आग की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं और इस पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

साकेत की इस इमारत में लगी आग को लेकर प्रशासन ने कहा है कि इसकी वजह का अभी पता नहीं चल सका है।जांच के बाद ही आग लगने की वजह का पता चल सकेगा। एक मौत की पुष्टि इस हादसे से हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications