आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ीं, एक और विधायक पर केस दर्ज

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पार्टी के विधायकों पर लगातार शिकायतें दर्ज हो रही हैं और कई विधायक गिरफ्तार भी हो चुके हैं। ताजा मामले में तुलकाबाद से AAP विधायक सहीराम पहलवान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Sahiram

AAP विधायक सहीराम पर धमकी देने का आरोप लगा है। सोमवार को दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के थाने में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक शख्स की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 324, 341 और 506/34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

बीते सप्ताह भी एक विधायक पर हुआ केस
बता दें कि बीते सप्ताह AAP विधायक सरिता सिंह पर रिश्वक लेने के आरोप में केस दर्ज कराया था। इसके पहले पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान पर भी एक महिला ने छेड़छाड़ और बदसलूकी का आरोप लगाया था।

सेक्स सीडी में फंसे मंत्री
हाल ही में आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रहे संदीप कुमार पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लग चुका है। उनकी सेक्स सीडी सामने आने के बाद मंत्री पद से हटा दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+