Delhi: गुस्से में पिता ने खोया आपा, पहले बेटे को पहली मंजिल से फेंका, फिर खुद ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

दिल्ली के कालकाजी में एक पिता ने अपने बेटे को पहली मंजिल से फेंकने के बाद खुद ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा लगा दी। दोनों की हालत गंभीर है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Delhi Kalkaji Suicide Attempt Case

Delhi Kalkaji Suicide Attempt Case: राजधानी दिल्ली में एक पिता ने अपने 2 साल के मासूम के साथ खुदकुशी करने की कोशिश करते हुए घर से छलांग लगा दी। बेरहम पिता ने पहले अपने 2 साल के बेटे को पहली मंजिल से फेंका और फिर खुद तीसरी मंजिल से कूद गया। बेटे और पिता दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दिल्ली के कालकाजी की घटना

दिल्ली के कालकाजी इलाके (Delhi Kalkaji Area) से रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार कालकाजी में एक इमारत की पहली मंजिल से अपने 2 साल के बेटे को फेंकने के बाद 30 वर्षीय मान सिंह ने कथित तौर पर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों लोगों का होली फैमिली हॉस्टिपल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद गंभीर हालात में एम्स ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जहां दोनों की इलाज चल रहा है।

इस बात से नाराज था आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी मान सिंह की पत्नी उसके साथ ससुराल नहीं जा रही थी, इस बात से नाराज शख्स गुस्से में था। आरोपी की पत्नी पूजा ने दावा है कि उसके साथ उसके संबंध खत्म हो गए थे। शख्स शराब पीने का आदी है और कोई जॉब नहीं करता है। इसी वजह से पूजा अपने मायके में ज्यादातर रहती थी। घटना के दिन बच्चों के साथ नानी के घर थी, आरोपी उसके घर आया, नशे में था और उसके साथ मारपीट की।

शराब के नशे में मान सिंह ने पूजा को घर जाने के लिए बोला था। मना करने पर विवाद बढ़ा तो आरोपी अपने बेटे आदित्य को पहली मंजिल से फेंक दिया और खुद भी तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। इस पूरे मामले में कालकाजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+