टूटी सड़कों को ठीक कराने के लिए केजरीवाल ने बनाई ये रणनीति, विधायकों और मंत्रियों को दिया निर्देश

New Delhi: आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की एक और विधानसभा में सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ CM आतिशी भी मौजूद थीं। गुरुवार को केजरीवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के नार्थ कैंपस के पास सड़क का निरीक्षण किया और कहा कि जल्द से जल्द अच्छे सड़क बनाए जाएंगे।

आज फिर सीएम आतिशी संग केजरीवाल सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे। जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में PWD की जितनी भी सड़कें हैं, उनका 3-4 दिनों में Assessment कराएंगे। हम अपने सभी विधायकों और मंत्रियों को सड़कों पर उतारेंगे, और जो भी सड़कें टूटी हुई हैं, उन्हें युद्धस्तर पर ठीक कराएंगे।

Arvind Kejriwal

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, मैं जेल चला गया था, जिस वजह से BJP ने दिल्ली में तमाम काम रुकवा दिए थे। लेकिन अब मैं आ गया हूं, और अब सभी काम जल्द ही पूरे कराए जाएंगे।

साथ ही MCD को लेकर पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने LG पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि MCD की बैठक बुलाने का अधिकार केवल और केवल मेयर को है। LG साहब और कमिश्नर भी बैठक नहीं बुला सकते हैं। बैठक की अध्यक्षता भी मेयर कर सकते हैं। कल को लोकसभा की अध्यक्षता भी ये लोग गृह सचिव से करवा देंगे। इसके साथ ही, सदन की बैठक बुलाने के दौरान 72 घंटे का समय देना होता है, लेकिन इन्होंने नहीं दिया। इनकी नीयत में खोट नजर आ रहा है। ये कुछ ना कुछ गड़बड़ करने की साजिश रच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+