दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच 7000 मेगावाट को पार कर गई बिजली की मांग, 8000 mg तक जाने की है उम्मीद

नई दिल्ली, मई 20। राजधानी दिल्ली में जैसे-जैसे भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है वैसे-वैसे बिजली की मांग में बढ़ोतरी होती जा रही है। हाल के दिनों में दिल्ली के अंदर अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार ही जा रहा है। ऐसे में गुरुवार को दिल्ली में बिजली की सर्वाधिक मांग रिपोर्ट की गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को 7070 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज हुई। यह ना केवल इस सीजन की सबसे अधिक मांग है, बल्कि मई के महीने में अब तक की सबसे अधिक मांग थी।

Electricity demand hike in delhi

8000 मेगावाट तक जा सकती है बिजली की मांग

आपको बता दें कि इससे पहले 12 मई को दिल्ली में 6,780 मेगावाट बिजली की सबसे अधिक मांग दर्ज हुई थी। दिल्ली में अब तक की सबसे अधिक बिजली की मांग 7,409 मेगावाट दर्ज की गई है, जो साल 2019 में दर्ज की गई है। इस गर्मी में, शहर में पहली बार बिजली की मांग 8,000 मेगावाट के निशान को पार करने और यहां तक ​​कि 8,200 मेगावाट तक जाने की उम्मीद है। मई के महीने में ही सबसे अधिक मांग 31 मई 2019 को दर्ज हुई थी, जो 6461 मेगावाट थी। इस महीने, दिल्ली ने अधिकांश दिनों में 6,000 मेगावाट से अधिक बिजली की मांग देखी है। अधिकारियों के अनुसार, इस महीने में अभी बिजली की मांग और उपर जा सकती है।

गर्मियों में एसी, कूलर और पंखों की वजह से बढ़ जाती है मांग

मई में अब तक, 2021, 2020 और 2019 में मई के महीने में इसी दिनों की तुलना में हर दिन पीक बिजली की मांग अधिक रही है। अधिकारियों ने कहा कि गर्मी के महीनों के दौरान दिल्ली में 50 फीसदी बिजली की मांग बढ़ जाती है और ऐसा होता है एयर कंडीशनर, कूलर और पंखे का लोड बढ़ने की वजह से होता है। अधिकारियों ने कहा, 'कूलिंग लोड' पिछले महीनों की तुलना में आर्द्रता के स्तर में वृद्धि के कारण इस महीने बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+