नरेंद्र मोदी पर आचार सहिंता उल्लंघन करने का आरोप

चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के तहत आचार सहिंता लागू होने के बाद कोई भी पार्टी का नेता अपने पोस्टर और बैनर आम जन के बीच में नहीं लगा सकता है। ऐसे में नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के उम्मीदवार निशिकांत दूबे का एकसाथ पोस्टर जसिदीह पुलिस स्टेशन में चिपका हुआ मिला है। इस मामले के बाद उप डिवीजनल मजिस्ट्रेट जेजे समांता ने दोनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राहत की बात सर्िु इतनी है कि चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के मुताबिक, ऐसे पोस्टरों पर प्रिंटर और प्रकाशक का नाम अंकित होना आवश्यक है। अन्यथा ऐसी घटनाओं को चुनाव के समय विरोधी पार्टियों की साजिश मान लिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications