दिल्ली शिक्षा मंत्री आतिशी ने शिक्षकों के ट्रांसफर में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, रोक लगाने का दिया आदेश
दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री और आप नेता आतिशी ने गुरुवार को एक दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 5000 ट्रांसफर को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस की।
जिसमें उन्होंने कहा राजधानी के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के ट्रांसफर ऑडर को मैंने निरस्त करने को कहा लेकिन अधिकारियों ने 5 हज़ार से ज़्यादा शिक्षकों का ट्रांसफर कर दिया।

शिक्षा मंत्री ने बताया मुख्य सचिव नरेश कुमार को 5,000 शिक्षकों के तबादले के आदेश रद्द करने का निर्देश दिया है। ये आदेश उनकी मंजूरी के बिना जारी किए गए थे। इसके साथ ही आतिशी ने कहा इस ट्रांसफर प्रक्रिया में बड़ा भ्रष्टाचार भी हुआ है। इस भ्रष्टाचार में जो भी अधिकारी शामिल होगा, उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी।
बता दें शिक्षा निदेशालय के शिक्षण कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन रिकवेस्ट' टाइटल वाले एक परिपत्र में उन सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से ट्रांसफर के लिए अप्लाई करने का निर्देश दिया गया है, जिन्होंने एक ही स्कूल में 10 साल से अधिक समय तक सेवा की है। इसके साथ ही कहा गया कि ऐसा न करने पर कहा उनका ट्रांसफर कहीं भी कर दिया जाएगा।
शिक्षा मंंत्री आतिशी ने 1 जुलाई को आदेश दिया था कि शिक्षक का तबादला सिर्फ़ इस आधार पर नहीं किया जाना चाहिए कि वह किसी खास स्कूल में 10 साल से ज़्यादा समय से काम कर रहा है लेकिन, उन्हें पता चला कि 2 जुलाई को तबादला आदेश जारी किया गया था, जिससे करीब 5,000 शिक्षक प्रभावित हुए हैं।
दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा "मेरे आदेशों के विपरीत, 2 जुलाई को लगभग 5,000 शिक्षकों का तबादला करने का आदेश जारी किया गया। मैंने मुख्य सचिव को इस आदेश को वापस लेने का निर्देश दिया है। मैंने उनसे यह भी कहा है कि अगर कोई भ्रष्टाचार या कदाचार हुआ है तो इसकी जांच करें।"












Click it and Unblock the Notifications