ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज हो सकती है सुनवाई

नई दिल्ली, 27 जुलाई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक कथित मामले में गिरफ्तार दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य के खिलाफ बुधवार को अदालत में आरोपपत्र दाखिल किए। इस मामले में सत्येंद्र जैन और अन्य दो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल द्वारा आज मामले की सुनवाई करने की संभावना है।

ED files charge sheet against delhi health minister Satyendar Jain in money laundering case

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष आरोप पत्र दायर किया। आरोपपत्र में शकूर बस्ती विधायक के अलावा 5 अन्य आरोपितों और 4 कंपनियों के नाम हैं। इस मामले में उसके कारोबारी सहयोगी अंकुश जैन और वैभव जैन को भी गिरफ्तार किया गया है।

चार्जशीट में पता चला है कि, उक्त 4 कंपनियां शेल कंपनियां हैं। जिन्होंने कारोबार नहीं किया। बल्कि केवल पैसे की हेराफेरी के लिए उनका इस्तेमाल किया गया। सूत्रों ने बताया कि 2011-12 और 2015-16 में क्रमश: 11.78 करोड़ रुपये और 4.63 करोड़ रुपये की लॉन्ड्रिंग हुई। जबकि दिल्ली के मंत्री ने दावा किया कि उन्होंने 2013 में सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करते ही इन कंपनियों के निदेशक का पद छोड़ दिया था।

सूत्रों की माने तो इन कंपनियों पर जैन परिवार का नियंत्रण है और इन कंपनियों में उनकी बड़ी हिस्सेदारी है। उनकी पत्नी को गृहणी बताया गया है लेकिन उनका भी कंपनियों के साथ लेनदेन सामने आया है। 16 जनवरी, 2015 को पूनम से सत्येंद्र जैन को 20 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे और उनकी बेटी से आप विधायक को 16.5 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया था। ये लेनदेन भी जांच के दायरे में हैं।

केंद्रीय एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली के मंत्री ने दिल्ली के बाहरी इलाके में 23 करोड़ रुपये की 200 बीघा जमीन शेल कंपनियों के जरिए खरीदी। चार्जशीट पर कोर्ट आज ही संज्ञान ले सकती है। ईडी ने जैन और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत 24 अगस्त, 2017 को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की थी। उन्हें कथित मामले में 30 मई, 2022 को गिरफ्तार किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+