साउथ दिल्ली के बाद अब ईस्ट दिल्ली के मेयर का आदेश-नवरात्रों पर मीट विक्रेता दुकानें बंद रखें
नई दिल्ली, 05 अप्रैल: दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर की ओर से नवरात्रि पर शहर की सभी मीट दुकानों को बंद करने के आदेश के बाद अब ईस्ट दिल्ली के मेयर की ओर से भी इस मामले में बयान सामने आया है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि हमने अपील की है कि नवरात्रों पर मीट विक्रेता दुकानें बंद रखें। इसके अलावा हमारा नियम है कि सप्तमी, अष्टमी और नवरात्रि के दिन स्लाटर हाउस बंद रहेंगे।

दअसल इस सप्ताह से शुरू हुए नवरात्रि के त्योहारों को देखते हुए भाजपा शासित दिल्ली की नगर निगमों की ओर से मीट शॉप बंद करने का आदेश दिया गया है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि अभी तक, यह एक अपील है। हम नवरात्रि में प्याज-लहसुन का भी सेवन नहीं करते हैं। इसलिए, मैंने सभी मांस विक्रेताओं से हिंदू भावनाओं को समझने और उन दिनों अपनी दुकानें बंद करने की अपील की है। यह सद्भाव को बढ़ावा देगा।
मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने आगे कहा कि, इसलिए मेरी उनसे यही अपील है। नवरात्रों पर मीट विक्रेता दुकानें बंद रखें। इसके अलावा हमारा नियम है कि सप्तमी, अष्टमी और नवरात्रि के दिन स्लाटर हाउस बंद रहेंगे। इसके लिए हमने आज बैठक भी बुलाई है। इसका सख़्ती से पालन कराया जाएगा।त्योहार के दौरान मांस की दुकानों को बंद करने से हमें खुशी होगी।
बहुत काम की है ये ऐप, बताएगी कहां मिल रहा सस्ता Petrol-Diesel
वहीं एनडीटीवी की खबर के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यन ने कहा कि, यह कदम शिकायतों के बाद लिया गया था। हमने दिल्लीवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है, क्योंकि लोगों ने मुझसे शिकायत की। उपवास रखने वाले लोगों को खुले में मांस काटने में परेशानी हो रही थी। यह किसी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन नहीं है। उन्होंने कहा, "8, 9, 10 अप्रैल को हम सभी बूचड़खाने भी बंद कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications