Earthquake: नॉर्थ दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता

Earthquake: दिवाली से पहले दिल्ली में एक बार फिर धरती डोली है। आज शाम यानी शनिवार को उत्तरी दिल्ली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता मापी गई है।

भूकंप आते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। समाचर लिखे जाने तक किसी तरह की कोई हताहत होने की खबर नहीं है। लोग अभी दिवाली की खरीदारी में व्यस्त हैं। इस बीच दिल्ली में भूकंप आ गया, जिससे लोगों में डर व्याप्त हो गया है।

Earthquake: नॉर्थ दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके

वहीं, इससे पहले पिछले शुक्रवार (03 नवंबर) को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। नेपाल में भूकंप से भारी तबाही के बीच दिल्ली, यूपी बिहार समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके आए थे।

भूकंप में 150 से अधिक लोगों की मौत

इससे नेपाल में भारी तबाही मच गई थी। 150 से अधिक लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई थी। 5.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। दर्जनों शव मलबे में दबे रह गए। शवों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

नेपाल में भूकंप से भारी तबाही

बता दें कि भूकंप का केंद्र नेपाल का जाजरकोट जिला था। भूकंप की चपेट में आने से 92 लोगों की मौत हो गई। वहीं, रुकुम जिले में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। फंसे हुए लोगों के लिए भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया था।

यह भी पढ़ें- Earthquake: जापान में 6.4 की तीव्रता से भूकंप के तेज झटके, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+