Earthquake: जापान में 6.4 की तीव्रता से भूकंप के तेज झटके, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
जापान में शुक्रवार को 6.4 तीव्रता का भूंकप आया। भूकंप का केंद्र जापान की राजधानी टोक्यो से 1,488 किमी उत्तर-पूर्व बताया गया है। जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र टोक्यो से 1488 किलोमीटर दूर था। भूकंप 50 किलोमीटर की गहराई में था।
नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी द्वारा साझा किए गए आधिकारिक ट्वीट में लिखा है, भूकंप की तीव्रता 6.4 थी जो कि भारतीय समयानुसार 15:39 पर आया।

इससे पहले बुधवार को इंडोनेशिया के बांदा सागर में भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 6.9 दर्ज की गई।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इंडोनेशियाई समय के मुताबिक भूकंप के तीव्र झटके सुबह 10.23 बजे देश के बांदा सागर में महसूस किए गए। समंदर में उठे इस भूकंप ने सौमलाकी शहर को हिलाकर रख दिया।












Click it and Unblock the Notifications