दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, आंधी और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

नई दिल्ली, 1 जून। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते सोमवार देर रात भूकंप के साथ आंधी और तेज बारिश ने लोगों को डरा दिया। कोरोना वायरस संकट के बीच दिल्ली-एनसीआर में धरती हिलने से लोगों खौफजदा हुए, वहीं कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। हालांकि भूकंप झटके इतने हल्के थे कि इसे कई लोगों द्वारा महसूस नहीं किया गया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 मैग्नीट्यूड मापी गई। भूकंप का केंद्र दिल्ली का रोहिणी इलाके में बताया जा रहा है। इस झटके से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप रात 9 बजकर 54 मिनट पर रिकॉर्ड किया गया।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में मौसम हुआ सुहावना, कई राज्यों में भारी बारिश के आसार | वनइंडिया हिंदी
    Earthquake tremors felt winds and thunderstorm lashes parts of Delhi-NCR

    इस बीच दिल्ली में सोमवार देर रात तेज हवाओं और हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत थी। कई इलाकों में तेज धूलभरी आंधी चली तो दिल्ली-एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलाई है। मौसम सुहाना होने से दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है, ठंडी हवाओं ने चिपचिपाती गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाई। मैसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में इस हफ्ते मौसम सुहाना ही रहने वाला है, उसने कहा है कि आज से लेकर अगले तीन दिन तक राजधानी में बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: चमोली ग्लेशियर हादसे की जांच करने पहुंची रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान टीम, जानें क्यों हुआ हादसा

    सोनितपुर में लगातार आ रहे भूकंप
    बता दें कि सोमवार से ठीक पहले यानी बीते रविवार को भूकंप की वजह से असम के सोनितपुर में लोग डर गए थे। सोनितपुर में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों की वजह से लोगों के मन में खौफ बैठ गया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि 'आज (रविवार) सोनितपुर में भूकंप के झटकों से धरती हिल गई है। भूकंप दो बजकर 23 मिनट पर आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई है।' जिस वक्त भूकंप आया उस वक्त लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए थे, फिलहाल अभी तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले 27 अप्रैल को भी असम के सोनितपुर जिले में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे सड़कों और इमारतों में दरार आ गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+