DUSU Election: कौन हैं ABVP के कैंडिडेट तुषार डेढ़ा? जिनके सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, यहां जाने सबकुछ
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने केंद्रीय पैनल के चार पदों में से तीन पर जीत हासिल की है। एबीवीपी के तुषार डेढ़ा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। एबीवीपी के अध्यक्ष पद के विजयी उम्मीदवार तुषार डेढ़ा ने कहा कि हम मुख्य काम दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए मेट्रो रियायती पास बनवाना करेंगे।
वहीं, अपराजिता ने सचिव पद पर जीत हासिल की और सचिन बैसला संयुक्त सचिव पद पर चुने गए। मतदान प्रतिशत 42 प्रतिशत था और लगभग 1 लाख पात्र छात्रों ने वोट डाले।

DUSU चुनाव तीन साल के अंतराल के बाद 22 सितंबर को आयोजित किया गया था। DUSU चुनाव आखिरी बार 2019 में हुए थे। कोविड 19 के कारण 2020 और 2021 में चुनाव नहीं हो सके, जबकि शैक्षणिक कैलेंडर में संभावित व्यवधानों ने 2022 में उनके आयोजन को रोक दिया।
आइए जानते हैं कौन है तुषार डेढ़ा?
- 25 साल के तुषार डेढ़ा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के घोंडा के निवासी हैं। डेढ़ा ने अपनी स्नातक की पढ़ाई सत्यवती कॉलेज से पूरी की। वह बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर कर रहे हैं।
- पिछले 8 साल से ABVP से जुड़े हैं। वह 2015 में एबीवीपी में शामिल हुए।
- 2016 में सत्यवती कॉलेज में कॉलेज सांस्कृतिक समन्वय का चुनाव जीता।
- वह डीयूएसयू में कार्यकारी परिषद के सदस्य भी थे। तुषार ने पार्टी में अपनी अभूतपूर्व भूमिका निभाई है।
- साल 2016-17 के दौरान पार्टी के सेंट्रल कांउसलर भी रहे हैं। इनके परिवार में छोटी बहन और मां है। पिता नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications