DUSU Election: अपराजिता ने सचिव तो सचिन बैसला ने संयुक्त सचिव पर मारी बाजी, जानिए कौन हैं ये?
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2023 के लिए शनिवार को 27 राउंड की मतगणना के बाद आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने चार केंद्रीय पैनल पदों में से तीन पर जीत हासिल की। एबीवीपी के उम्मीदवार तुषार डेढ़ा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, अपराजिता ने सचिव पद पर और सचिन बैसला ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की।
तुषार डेढ़ा ने एनएसयूआई के हितेश गुलिया को 3,115 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद जीता। डेढ़ा को गुलिया के 20,345 के मुकाबले 23,460 वोट मिले। अपराजिता ने एनएसयूआई की यक्षना शर्मा को 12,937 वोटों से हराया, जबकि सचिन बैसला ने कांग्रेस छात्र विंग के शुभम कुमार चौधरी को 9,995 वोटों से हराया। आइए जानते हैं अपराजिता और सचिन बैसला के बारे में...

कौन हैं अपराजिता ?
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उम्मीदवार अपराजिता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज से इतिहास में बीए (ऑनर्स) की डिग्री पूरी की। वह वर्तमान में बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल कर रही है। अपराजिता, एबीवीपी की सेवा गतिविधि की दिल्ली प्रांत संयोजिका है। खास बात यह है कि अपराजिता के अंदर हमेशा से ही सेवा भाव रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने नेत्रदान करने का भी फैसला ले चुकी हैं।
कौन हैं सचिन बैसला?
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उम्मीदवार सचिन बैसला ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की है। नोएडा सेक्टर 55 में सचिन बैसला परिवार के साथ रहते हैं। इनके पिता गजेंद्र बंसल ने बताया कि चार बच्चों में सचिन सबसे छोटे हैं और छात्र राजनीति में कदम रखने वाले परिवार में पहले हैं। इन्होंने प्राथमिक शिक्षा नोएडा के ही समर विला स्कूल सेक्टर 22 से की है। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के रामानुजन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। फिलहाल, नॉर्थ कैंपस के बुद्ध कॉलेज से एमए कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications