'नहीं चाहते भविष्य में कोई अनपढ़ देश का PM बने, बच्चों की शिक्षा पर करेंगे खूब खर्चा', बोले अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली में एक सरकारी स्कूल की इमारत की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि विदेशी स्कूल की तरह इसे भी तैयार किया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
Photo Credit:

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ओर से पीएम मोदी को लिखी गई चिट्ठी के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने टिप्पणी की है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि बच्चों की शिक्षा पर चाहे जितना पैसा खर्च करना पड़े, हम खर्च करेंगे। हम अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देंगे।

उन्होंने कहा कि कल को इन्हीं बच्चों में से कोई देश का प्रधानमंत्री बनेगा। हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई अनपढ़ व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बने। इससे पहले मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी के नाम चिट्ठी लिखी थी, इसको रिट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की डिग्री पर सवाल उठाए।

उन्होंने कम पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री को देश के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि मोदी जी विज्ञान की बातें नहीं समझते। मोदी जी शिक्षा का महत्व भी नहीं समझते। पिछले कुछ वर्षों में 60 हजार स्कूल बंद किए गए। भारत की तरक्की के लिए पढ़ा-लिखा पीएम होना जरूरी है।

इसके आगे उन्होंने कहा कि अगर कुछ बच्चे पढ़ाई में कमजोर रह गये तो हम एक्स्ट्रा क्लास लगाकर उन्हें पढ़ायेंगे। इन्हीं बच्चों में से कोई भविष्य में देश का प्रधानमंत्री बनेगा। हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई फर्जी डिग्री लेकर प्रधानमंत्री बने।

Recommended Video

    Manish Sisodia ने जेल से लिखी PM Modi के नाम चिट्ठी, फिर पढ़ाई पर किए सवाल ..| वनइंडिया हिंदी

    इस बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर में आज एक और सरकारी स्कूल की नई इमारत की आधारशिला रखी। ये इमारत किसी भी विदेशी स्कूल और यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग जैसी शानदार होगी। मनीष जी ने ही इस इमारत का प्लान बनाया था। उनके द्वारा शुरू की गई इस शिक्षा क्रांति को हम मिशन मोड पर यूं ही जारी रखेंगे।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह एमसीडी के विद्यालयाों को भी होगा कायाकल्प: अरविंद केजरीवाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+