Delhi Metro: दिवाली के दिन क्या होगी मेट्रो की टाइमिंग, DMRC का बताया वक्त कर लें नोट
Delhi Airport Express Line: दिवाली के दिन मेट्रो सेवा को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो रेल की टाइमिंग में बदलाव किया है। डीएमआरसी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए उसकी जानकारी साझा की।
रविवार को दिवाली के मौके पर सभी लाइनों/सेक्शन पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 06 बजे से और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 4:45 बजे से शुरू हो जाएगी।

DMRC ने बताया कि दिवाली पर आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा 12 नवंबर 2023 को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10:00 बजे शुरू होगी। इस रविवार को सभी लाइनों/खंडों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 6:00 बजे से और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 4:45 बजे से शुरू होंगी।
On account of the Diwali festival, the last Metro train service on 12th November 2023 (Sunday) will start at 10:00 PM from terminal stations of all Lines including Airport Express Line.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) November 8, 2023
ऐसे में दिवाली के मौके पर सभी मेट्रो लाइन पर लास्ट ट्रेन 11 की जगह रात 10 बजे ही मिलेगी। यानी किसी भी मेट्रो स्टेशन पर रात 10 बजे के बाद ट्रेन नहीं मिलेगी। इसलिए यात्रियों को गौर करने वाली बात है कि समय के हिसाब से ही मेट्रो ट्रेन में सफर करने की कोशिश करें।












Click it and Unblock the Notifications