Delhi Metro: अब मेट्रो में डांस, रील या अश्लील हरकत नहीं होगी बर्दाश्त, DMRC ने बनाया एक्शन प्लान
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन डांस रील्स और आपत्तिजनक हरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसी के साथ मेट्रो कोचों में पुलिस को तैनात भी करेगी।

देश की राजधानी की लाइफलाइन कहे जाने वाली मेट्रो इन दिनों जमकर सुर्खियों में है। मेट्रो के अंदर से कई आपत्तिजनक वीडियो सामने आ चुकी है, जिसके बाद मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन सख्ती बरतते हुए एक्शन में आ गया है। DMRC ने पुलिस पेट्रोलिंग और सीसीटीवी से यात्रियों पर निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है।
Delhi Metro में अब सख्ती
रील्स को लेकर लोगों के अंदर दीवानगी किस कदर बसी है। इसका अंदाजा तो आपको अच्छे से होगा, लेकिन इन रील्स बनाने वालों ने अपना नया अड्डा दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) को बना लिया, जिसमें रोजाना लाखों लोगो सफर करते हैं। डांस वीडियो के अलावा हाल ही में कुछ ऐसी आपत्तिजनक हरकत भी हुई है, जिससे दिल्ली मेट्रो को शर्मसार होना पड़ा, लेकिन अब डीएमआरसी सख्त कदम उठाने जा रही है।
पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ेगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ट्रेन के अंदर डांस, रील या फिर आपत्तिजनक हरकत की जांच के लिए मेट्रो कोच में वर्दी और सादे कपड़ों में पुलिस जवानों की तैनात करने का प्लान बनाया गया है।
'आपत्तिजनक' हरकतों ने किया शर्मसार
हाल ही में दिल्ली मेट्रो में अंदर से हस्तमैथुन, ओरल सेक्स और डांस करने जैसे कई 'आपत्तिजनक' वीडियो वायरल हुई थी, जिसके बाद डीएमआरसी कोच में पुलिस पेट्रोलिंग और सीसीटीवी से निगरानी की योजना तैयार कर रहा है। ऐसे में अधिकारियों ने दिल्ली मेट्रो के उड़न दस्तों को पूरे नेटवर्क में लगातार गश्त करने का निर्देश दिया है।
कई बार दी जा चुकी हिदायत
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ऑनबोर्ड सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी बढ़ाई जाएगी। कुछ पुराने कोचों में सीसीटीवी नहीं लगे हैं, उनको जल्द लगवाया जाएगा। बता दें कि हाल ही में कई डांस रील के वायरल होने के बाद डीएमआरसी ने यात्रियों पर मेट्रो के अंदर वीडियो बनाने पर रोक लगाई थी, लेकिन उसके बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
-
Delhi-Dehradun Corridor पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, बताया कैसे बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर -
Delhi Power Cut: 12 अप्रैल को वीकेंड पर दिल्ली के इन पॉश इलाकों में बिजली कटौती, चेक करें BRPL की लिस्ट -
Nari Shakti Vandan: 'बेटी बचाओ' से 'बेटी बढ़ाओ' तक, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया नारी शक्ति का नया दौर -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: अंबेडकर जयंती पर क्या खुला-क्या बंद? ट्रैफिक और मेट्रो को लेकर ये है अपडेट -
Delhi Yamuna Elevated Road: यमुना किनारे 19.2Km एलिवेटेड रोड और मेट्रो का मेगा विस्तार,क्या है पूरा प्लान? -
Delhi EV Policy: पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की उलटी गिनती! 2027 से 3-व्हीलर और 2028 से 2-व्हीलर होंगे इलेक्ट्रिक -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications