'क्या आयुष्मान भारत योजना से लोगों को लाभ हुआ?', PM Modi की टिप्पणी पर केजरीवाल का पलटवार

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकार राजनीतिक के चलते आयुष्मान भारत योजना लागू करने में पूरी विफल रहीं। अब इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आयुष्मान भारत योजना से जनता को कोई लाभ हुआ?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, प्रधान मंत्री जी,लोगों के स्वास्थ्य के मुद्दे पर ग़लत बोलना ठीक नहीं है। इस पर राजनीति करना सही नहीं है। दिल्ली सरकार की योजना के तहत दिल्ली में रहने वाले हर व्यक्ति को पूरा इलाज मुफ्त मिलता है चाहे कितने रुपए लगें।

Arvind Kejriwal

दिल्ली सरकार हर व्यक्ति का फ्री में इलाज करवाती है

उन्होंने आगे लिखा, पांच रुपए की गोली से लेकर चाहे एक करोड़ का इलाज हो, दिल्ली सरकार हर व्यक्ति का पूरा इलाज मुफ्त करवाती है। अगर आप कहेंगे तो इसका लाभ उठाने वाले लाखों लोगों के नाम मैं आपको भेज दूंगा।

आयुष्मान योजना के क्या लाभ मिला?

केजरीवाल ने आयुष्मान योजना के लाभ को लेकर सवाल उठाते हुए कहा, क्या आयुष्मान भारत योजना से लोगों को लाभ हुआ? CAG को आयुष्मान भारत योजना में कई गड़बड़ियाँ मिलीं। जिन राज्यों में आयुष्मान योजना लागू है, उन राज्यों में आज तक मैं एक भी व्यक्ति से नहीं मिला जिसका आयुष्मान भारत में इलाज हुआ हो। मेरी आपसे विनती है कि आप दिल्ली के मॉडल का अध्ययन करें और आयुष्मान भारत योजना की जगह दिल्ली मॉडल को पूरे भारतवर्ष में लागू करें जिस से लोगों का ज़मीन पर फ़ायदा हो।

आखिर पीएम मोदी ने क्या कहा था?

दरअसल, पीएम मोदी ने मंगलवार को दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकार पर आयुष्मान योजना को लेकर सवाल उठाया था। पीएम ने निशाना साधाते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना लागू नहीं किया गया। अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकार आयुष्मान भारत योजना से जुड़ नहीं रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+