दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार ने एलजी को भेजी बिजली सब्सिडी की फाइल

Delhi free Electricity: दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार ने राजधानी के लोगों को मार्च 2025 तक फ्री बिजली देने की योजना को जारी रखने का ऐलान किया है। दिल्‍ली को अगले एक साल तक फ्री बिजली दिए जाने संबंधी योजना को जारी रखने से संबंधी प्रस्‍ताव 7 मार्च को दिल्‍ली सरकार की कैबिनेट में रखा था। वहीं अब केजरीवाल सरकार ने बिजली सब्सिडी संबंधी फाइल दिल्‍ली के राज्‍यपाल वीके सक्‍सेना को भेज दी है।

delhi cm

बता दें 7 मार्च को दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार की कैबिनेट ने अगले एक साल तक दिल्‍ली वालों को फ्री बिजली देना जारी रखने संबंधी प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी थी।

सरकार की कैबिनेट ने मुख्‍यमंत्री केजरीवाल की मौजूदगी में दिल्‍ली वालों के लिए सब्सिडी को अगले एक साल तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया था। इसके बाद गुरुवार को दिल्‍लीवासियों को फ्री बिजली देना जारी रखने पर कैबिनेट ने गंभीरता से विचार करने के बाद मंजूरी दी।

केजरीवाल सरकार का फ्री बिजली का फैसला दिल्‍ली वालों के लिए बड़ी खुशी लेकर आया है। इससे लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

सरकार के निर्णय की बदौलत 200 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले लगभग 22 लाख परिवारों के घरों का बिजली का बिल अभी की तरह अगले एक साथ तक शून्‍य आएगा। वहीं दिल्‍ली में जो परिवार 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करेंगे उनका बिजली का बिल आधा ही आएगा।

बात दें वित्‍त मंत्री ने बजट पेश करते हुए जो भाषण दिया था उसमें उनहोंने कहा था कि बीते नौ सालों से दिल्‍ली सरकार यहां के नागरिकों को मुफ्त बिजली दे रही है लाखों की संख्‍या में उपभोक्‍ताओं के बिजली के बिल शून्‍य आ रहे हैं। इतना ही नहीं दिल्‍ली सरकार दिल्‍लीवासियों को फ्री बिजली दे रही है इसके बावजूद बिजली कंपनियों को घाटा नहीं मुनाफा हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+