'2024 में लैंडफिल फ्री हो जाएगी दिल्ली', CM केजरीवाल ने मेयर संग ओखला लैंडफिल साइट का दौरा कर दिया बड़ा बयान

ओखला लैंडफिल का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 25 लाख मीट्रिक टन कचरे को प्रोसेस किया गया है, अभी 40 लाख टन बाकी है।

सीएम केजरीवाल ने ओखला लैंडफिल साइट का किया दौरा
Photo Credit:

Delhi Landfill Free 2024 Arvind Kejriwal: दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी सियासी हालात के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार 3 मार्च को ओखला लैंडफिल साइट का दौरा किया। सीएम केजरीवाल के साथ मेयर शैली ओबेरॉय, डिप्टी मेयर और शहरी विकास मंत्री साथ में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लैंडफिल का दौरा साफ-सफाई का जायजा लेने के लिए किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ओखला लैंडफिल को इस साल के दिसंबर तक साफ कर दिया जाएगा।

Recommended Video

    Manish Sisodia CBI Remand: मनीष सिसोदिया के Poster से School पर Case File क्यों हुआ | वनइंडिया हिंदी

    सीएम केजरीवाल ने कहा कि गाजीपुर और भलस्वा लैंडफिल को भी साफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों लैंडफिल को अगले साफ साफ कर दिया जाएगा। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि दिल्ली 2024 में लैंडफिल से फ्री हो जाएगी। इन दो सालों में लैंडफिल को पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि 25 लाख मीट्रिक टन कचरे को प्रोसेस्ड किया गया है, अभी 40 लाख टन शेष है।

    बता दें कि एमसीडी चुनावों के दौरान ओखला, भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल प्रमुख मुद्दे थे। दिल्ली सरकार ने एनजीटी को जो आंकड़ें सौंपे हैं उसके अनुसार, ओखला लैंडफिल साइट में 2019 तक लगभग 60 लाख टन पुराना कचरा डंप किया गया था। इसमें से 25.09 लाख टन को इस साल 14 फरवरी तक प्रोसेस किया गया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने हाल ही में दिल्ली सरकार पर 3132 करोड़ रुपये का मुआवजा भुगतान करने के लिए कहा था।

    यह भी पढ़ें- अब मिट चुका है सरकारी-प्राइवेट स्कूलों का भेदभाव: अरविंद केजरीवाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+