Delhi Pollution Updates: 'सांस लेना मुश्किल',आज भी दिल्ली में AQI बेहद खराब, छाई है धुंध की चादर
Delhi Pollution Updates: देश की राजधानी दिल्ली में आज भी प्रदूषण की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है, आज भी यहां सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
आपको बता दें कि वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार आज सुबह यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 349 दर्ज किया गया है।

जबकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार,बुधवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 388 के ऊपर ही रही है जो कि बेहद ही खराब स्थिति में आती है।
दिल्ली के कई इलाके इस वक्त स्मोग का दंश झेल रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में, जहांगीरपुरी इलाका सबसे प्रदूषित है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 417 तक पहुंच गई है। इसके बाद आनंद विहार का नंबर है जहां AQI 402 पहुंच गया है।
दिल्ली में स्मोग की एक पूरी परत देखी गई है
सुबह आठ बजे तक दिल्ली में स्मोग की एक पूरी परत देखी गई है, राजधानी में इस वक्त दृश्यता भी काफी खराब है। लोगों का कहना है कि सुबह उन्हें मार्निंग वॉक करते वक्त सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है। पिछले दो दिनों में प्रदूषण और बढ़ गया है। सांस लेने में तकलीफ होना आम बात हो गई है, इसे रोकना जरूरी है और बीमारियों के बढ़ने से पहले एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है, पराली जलाना इसकी वजह है, वाहनों से होने वाला प्रदूषण भी इसकी वजह है, दिवाली के बाद स्थिति और खराब होगी।"
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह 6 बजे दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 358 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 327 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 3 69 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 376 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -319 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -341 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
इस वक्त दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का दूसरा चरण लागू है। कोयला, जलाऊ लकड़ी और डीजल जनरेटर के प्रयोग पर बैन है तो वहीं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के समकक्षों से संपर्क किया।
डीजल बसों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए सहयोग की अपील
मंगलवार को भेजे गए पत्रों के माध्यम से, राय ने GRAP II प्रतिबंधों के अनुरूप इन राज्यों से डीजल बसों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए सहयोग की अपील की। इसके अलावा, प्रदूषण से निपटने के लिए राय के प्लान में अतिरिक्त मेट्रो सेवाओं की शुरूआत, सड़क धूल प्रबंधन के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) के 6,000 से अधिक कर्मचारियों को जुटाना और धूल को दबाने वाले पदार्थों का उपयोग करना शामिल है।
#WATCH | Delhi: "The pollution has increased more in the last two days. We also have to miss our morning walks sometimes... The issues related to breathing have become common... It is necessary to stop this and precautionary measures need to be taken before the diseases… pic.twitter.com/FIdgOp9LHZ
— ANI (@ANI) October 23, 2024












Click it and Unblock the Notifications