Delhi Weather: दिल्ली में हल्की बारिश के आसार लेकिन चढ़ेगा पारा, जानिए IMD का ये अपडेट
नई
Recommended Video

दिल्ली का चढ़ेगा पारा
विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रह सकता है और ऐसी स्थिति तब तक रहेगी,जब तक कि दिल्ली में मानसून पहुंच नहीं जाता है। गौरतलब है कि अनुमान के मुताबिक दिल्ली में मानसून 7-8 जुलाई तक पहुंचेगा।

पल-पल बदल रहा है दिल्ली का मौसम
बता दें कि आज सुबह 8 बजे दिल्ली की आर्द्रता 56 प्रतिशत रही जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 137 दर्ज किया गया था। जबकि वहीं दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मार्च से लेकर मध्य जून तक दिल्ली में लू नहीं चली
आपको बता दें कि मार्च से लेकर मध्य जून तक दिल्ली में लू नहीं चली और इस बार मई-जून में दिल्ली में वैसी भीषण गर्मी नहीं पड़ी, जैसी की हर साल पड़ती है। हालांकि जून से अंतिम सप्ताह से दिल्ली में गर्मी ने अपना पुराना रूप दिखाना शुरू किया है और तब से ही उसका तांडव यहां जारी है।

दिल्ली में पड़ेगी गर्मी
यदि अगले चार दिनों की बात करें तो दिल्ली में तापमान निम्नलिखित रहेगा
- 6 जुलाई- अधिकतम तापमान 41 डिग्री
- 7 जुलाई- अधिकतम तापमान 41 डिग्री
- 8 जुलाई- अधिकतम तापमान 39 डिग्री
- 9 जुलाई- अधिकतम तापमान 37 डिग्री
- 10 जुलाई- अधिकतम तापमान 36 डिग्री

गर्मी से निजात नहीं मिलेगी
जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है लेकिन लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications