Delhi Weather Updates: दिल्ली -NCR में आज होगी बारिश? जानिए क्या कहता है मौसम विभाग?

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का असर दिखने लग गया है। रविवार को यहां पर अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो कि अधिकतम तापमान से एक डिग्री कम था, सोमवार की सुबह भी सर्द थी तो वहीं मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि आज से मौसम में बदलाव होने की संभावना है क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश होने की आशंका नजर आ रही है।

Delhi Weather Updates:

आईएमडी ने आज रात यहां पर बारिश होने की संभावना को व्यक्त किया है। वैस आज दिन में मौसम शुष्क रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है । अगर प्रदूषण की बात करें तो आज भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से ऊपर चल रहा है, अगर बारिश होती है तो निश्चित तौर पर प्रदूषण में कमी होगी।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 313 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 323 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 322 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 331 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -344 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 363 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -315 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

आज नोएडा में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है, जबकि दूसरी ओर आज भी दक्षिण में बरसात होने के आसार है, केरल, तमिलनाडु , कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय कोहरा के आसार हैं। जबकि एनसीआर, पश्चिमी यूपी ,पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में मौसम ड्राई और हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी और बरसात हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+