Delhi Weather Updates: 42 डिग्री पर उबल रही दिल्ली को आज मिल सकती है राहत, राजधानी में आंधी-पानी की आशंका

नई दिल्ली, 20 अप्रैल। गर्मी का तांडव राष्ट्रीय राजधानी में लगातार जारी है। 'लू' का प्रकोप झेल रहे दिल्लीवासियों को आज फौरी तौर पर राहत मिल सकती है। आज दिल्ली और उसके आस-पास के स्थानों पर आंधी-पानी की आशंका नजर आ रही है। आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर के अलावा असम, मेघालय और आस-पास के राज्यों में बारिश के आसार हैं।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम होगा सुहाना | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में कल तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

    दिल्ली में कल तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

    आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि औसत तापमान से छह डिग्री ज्यादा था, जबकि न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि आज बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं और यही नहीं 21 और 22 अप्रैल के आसपास गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

    दिल्ली में आज बारिश के आसार

    दिल्ली में आज बारिश के आसार

    लगातार 'लू' की मार सह रहे दिल्लीवासियों को मौसम विभाग ने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है। इससे पहले मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा था कि दिल्ली में आज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, जिससे प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे लोगों को थोड़ी सी राहत मिल सकती है।

    वायु गुणवत्ता भी खराब

    वायु गुणवत्ता भी खराब

    आज सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों से पता चला है कि सुबह 7 बजे प्रति घंटा वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 306 था।

     ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली-307 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग- 316 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 312 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-306 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -312 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका- 321 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड- 311 AQI⁠ खराब

    गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+