दिल्ली में बढ़ रही गर्मी के बीच कब होगी बारिश, IMD ने दिया अपडेट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के मौसम को लेकर एक और बड़ा अपडेट दिया है।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को देश की राजधानी में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। बीते 1 मार्च को मौसम विभाग ने भी भारत में गर्मी के सीजन की शुरुआत का ऐलान करते हुए बताया था कि कुछ दक्षिणी राज्यों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में इस साल मौसम सामान्य के मुकाबले ज्यादा गर्म रहेगा। अब मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के मौसम को लेकर एक और बड़ा अपडेट दिया है।

रविवार को हल्की बारिश के आसार

रविवार को हल्की बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में शनिवार को बताया कि अगले कुछ दिनों में गर्मी और तेज होगी, और दिल्ली का अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री तक ऊपर जा सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना है, जिसके प्रभाव के चलते दिल्ली के लोगों को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Recommended Video

    Weather Update: बदल सकता है मौसम का मिजाज,Delhi समेत इन राज्यों में बारिश के आसार | वनइंडिया हिंदी
    उत्तरपूर्वी भारत में जारी रहेगी बारिश

    उत्तरपूर्वी भारत में जारी रहेगी बारिश

    इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरपूर्वी भारत के हिस्सों में बने बारिश के हालात फिलहाल अगले चार दिनों तक जारी रहेंगे। इन हिस्सों में 9 मार्च तक आंधी-तूफान और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तरपूर्वी हिस्सों में अगर अलग-अलग राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश, असम और मेघालय में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है। इनके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में रविवार 7 मार्च तक छिटपुट बारिश हो सकती है।

    बारिश के बावजूद कम नहीं होगा तापमान

    बारिश के बावजूद कम नहीं होगा तापमान

    बारिश के हालात देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार को पूरे पूर्वोत्तर में येलो अलर्ट घोषित कर दिया है। रविवार को येलो अलर्ट केवल अरुणाचल प्रदेश के लिए रखा गया है। अलर्ट जारी करते हुए प्रशासन ने स्थानीन लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि बारिश के मौसम के बावजूद इन राज्यों में दिन के तापमान में कोई अंतर नहीं आएगा। मौसम विभाग ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत के साथ-साथ पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रह सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+