Delhi Weather: दिल्ली वालों को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, आने वाले हफ्ते में पारा पहुंचेगा 40 पार

Delhi Weather news: दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहा हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले हफ्ते में पारा 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

Delhi Weather

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। तेज धूप अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही लोगों के पसीने छुड़ा रही है। आसमान से बरस रही आग ने लोगों की जीना मुश्किल कर दिया है। सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।

सीजन का सबसे गर्म दिन

सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले हफ्ते में दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

राहत की कोई उम्मीद नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अप्रैल से जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान और सामान्य से अधिक गर्म हवाओं के चलने की संभावनाए जताई हैं। विभाग ने कहा कि फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, ऐसे में गर्मी से राहत मिलने की भी कोई उम्मीद नहीं है।

आने हफ्ते में बढ़ेगी गर्मी

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, "दिल्ली में कम से कम एक हफ्ते के लिए शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की गई है। किसी भी पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में अधिकतम तापमान 15-16 अप्रैल तक 38 डिग्री सेल्सियस के निशान को छूने की संभावना है।

40 पार पहुंचेगा पारा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 17 अप्रैल तक राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के निशान को छू सकता है, लेकिन लू चलने की संभावना नहीं है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि अप्रैल के अंत तक लू की स्थिति बनने की संभावना है।

जानिए कैसा रहेगा तापमान

मंगलवार (11 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा 13 अप्रैल तक तापमान 37 डिग्री वहीं 15 अप्रैल तक तापमान 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+