Delhi Weather: दिल्ली में घटने लगा सर्दी का असर, फरवरी में ही पारा पहुंचा 27 डिग्री

फरवरी महीने के पहले हफ्ते में दिल्ली के बढ़ते तापमान ने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ है।

Delhi Records Maximum Temperature

Delhi Records Maximum Temperature: देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी का असर धीरे-धीरे गायब होता नजर आ रहा है। फरवरी के पहले हफ्ते के बाद से दिल्ली में अब थोड़ी-थोड़ी गर्मी का अहसास होने लगा है। फरवरी महीने के पहले हफ्ते में जहां दिल्ली के बढ़ते तापमान ने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं अब दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी दिल्ली में शनिवार का दिन गर्म रहा और पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्ष आर्द्रता (relative humidity) 95 प्रतिशत और 45 प्रतिशत के बीच रही। शाम छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 दर्ज किया गया।

दिल्ली के मौसम की बात करें तो सुबह 10 बजे के बाद से ही तेज धूप के चलते गर्मी का एहसास होना शुरू हो जाता है। हालांकि शाम के साथ ही सर्दी फिर से बढ़ने लगती है। दिल्ली में सर्दी अब सुबह और शाम की रह गई है। वहीं आईएमडी ने रविवार को तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पहले हफ्ते में टूटा 12 साल का रिकॉर्ड

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में फरवरी के महीने में बदला मौसम, 29 डिग्री पहुंचा तापमान | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली में फरवरी महीने के पहले हफ्ते में राजधानी के बढ़ते तापमान ने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। आईएमडी के अनुसार साल 2011 के बाद ऐसा पहली दफा है जब फरवरी के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान दिल्ली में 29 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। दिल्ली में सोमवार (7 फरवरी) को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक था। इतना ही नहीं 2 साल में इस महीने का सबसे अधिक तापमान था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+