Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में आंधी और तेज बारिश के बाद बदला मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर (Delhi Weather) में एक बार फिर शनिवार की शाम मौसम ने करवट ली है। अचानक आई तेज आंधी और बारिश की बौछार ने लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दे दी है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी तेज हवा और बारिश हुई है। आंधी और बारिश की वजह से आईजीआई एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए विमानों के परिचालन में भी परेशानी की खबरें हैं। कई एयरलाइंस कंपनियों की ओर से मैसेज भेजकर लोगों से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले फ्लाइट की स्थिति जरूर चेक कर लें।

Delhi Weather : बारिश और आंधी ने बदला मौसम का रंग

दिल्ली-एनसीआर में शाम को आंधी और बारिश की वजह से लोगों को काफी राहत मिली है। वीकेंड में घर से बाहर निकलने के लिए मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi Weather
Photo Credit:

पूर्वी-पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में आंधी की वजह से पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं। इन इलाकों में एहतियात के तौर पर बिजली की कटौती थोड़े समय के लिए की गई है। मौसम विभाग के हालिया अलर्ट के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हल्के से मध्यम स्तर तक की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बीजेपी सरकार के '100 दिन सेवा के’ कार्यक्रम, CM Rekha Gupta ने बताया जनता से जुड़ाव का मॉडल

दिल्ली में कब तक आएगा मानसून

केरल और मुंबई में इस साल मानसून समय से पहले ही पहुंच गया है। मौसम विभाग, ने हालिया अपडेट में बताया है कि दिल्ली, पश्चिमी यूपी और हरियाणा के कुछ हिस्सों में फिलहाल बारिश पश्चिमी विक्षोभ बनने और प्री-मानसून गतिविधियों की वजह से हो रहा है। दिल्ली में अभी मानसून आने में वक्त है। आईएमडी का अनुमान है कि 20 जून के बाद ही मानसून आएगा।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी राज्यों में हो रही बारिश का असर दिल्ली में भी दिख रहा है। इस वजह से प्रचंड गर्मी से बीच-बीच में लोगों को राहत मिल रही है। इस बार समय से पहले मानसून देश में पहुंचा है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से बाढ़ और अतिवृष्टि जैसे हालात बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: Covid-19: कोरोना फिर से डराने लगा! दिल्ली में पहली मौत, देश में एक्टिव केस 3395, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+