दिल्ली में बीजेपी सरकार के ‘100 दिन सेवा के’ कार्यक्रम, CM Rekha Gupta ने बताया जनता से जुड़ाव का मॉडल
Rekha Gupta government 100 days: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार के कार्यकाल को 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने '100 दिन सेवा के' नामक पर एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया।
इस मौके पर उन्होंने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को अपनी सरकार की अब तक की उपलब्धियों को गिनाया। इसके साथ ही रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकार पर तीखा हमला भी बोला।

रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार के 100 दिन "जन सेवा" को समर्पित रहे हैं। "मेरी कैबिनेट, हमारे विधायक, सभी जनप्रतिनिधि सड़कों पर जनता के बीच जाकर काम कर रहे हैं। ये सरकार जनता के दरवाजे पर खड़ी है, न कि एसी कमरों में बैठकर घोषणाएं करने वाली सरकार है।"
'सत्ता का लोभ सब कुछ निगल गया' आप सरकार पर हमला
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान से शुरू हुए आंदोलन की याद दिलाते हुए कहा, "जब यह आंदोलन शुरू हुआ था, तो हजारों-लाखों लोग उसमें जुड़े थे। मैं भी उसमें शामिल हुई थी। हम सबने सोचा था कि कुछ बेहतर होगा, दिल्ली बदलेगी, देश बदलेगा। लेकिन जो लोग उस समय कहते थे कि उन्हें सत्ता से कोई मोह नहीं है, वही सत्ता के इतने लालची हो गए कि उन्हें कुछ और दिखाई ही नहीं दिया।"
उन्होंने आम आदमी पार्टी की नीतियों को 'जनविरोधी' बताते हुए कहा कि उनकी सरकार ने केवल सत्ता को साधन माना, जबकि बीजेपी सरकार ने सेवा को अपना संकल्प बनाया है।
'सेना के अपमान का कभी नहीं भूलेंगे गुनाह'
रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार पर देश की सेनाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। अभिनेता अनुपम खेर के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "मुझे बहुत दुख होता है जब मैं सोचती हूं कि कुछ लोग मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर भारतीय सेना की वीरता पर सवाल उठाते थे। वे लोग उन ताकतों के साथ खड़े होते थे, जो देश के दुश्मन हैं।"
रेखा गुप्ता ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन ने देश की महिलाओं के सम्मान को नई ऊंचाई दी है। उन्होंने कहा कि, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने सेना को पूरा समर्थन दिया। देश की हर महिला भारतीय सेना को सलाम करती है, जिन्होंने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा।"
रेखा गुप्ता ने इस वीरता के प्रतीक के रूप में एक कविता भी प्रस्तुत की, जिसका शीर्षक था "मैं भी सिंदूर हूं"।
दिल्ली को बताया 'मिनी इंडिया'
दिल्ली के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का जीवंत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा, "मुझे दिल्ली की एकता सबसे अधिक प्रिय है। यह पूरा भारत एक ही शहर में बसता है। यहां हर राज्य के लोग एक साथ रहते हैं, एक-दूसरे के त्योहार मनाते हैं, एक-दूसरे की संस्कृति को अपनाते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "अगर आज हम महाराष्ट्र की गणेश चतुर्थी मनाते हैं, तो गुजरात का गरबा भी पूरे उत्साह के साथ खेलते हैं। हरियाणा की तीज हो या बिहार की छठ पूजा - दिल्ली में हर पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।"
सरकार का पहला निर्णय: हर राज्य का राज्य दिवस मनाया जाएगा
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के पहले निर्णय की घोषणा करते हुए बताया कि अब दिल्ली में देश के हर राज्य का 'राज्य दिवस' मनाया जाएगा। उन्होंने कहा, "दिल्ली सरकार हर राज्य के सुख-दुख में साथ खड़ी रहेगी। यह सरकार किसी एक वर्ग या समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे भारत की है।"
100 दिनों की उपलब्धियां: जनता के बीच काम, पारदर्शिता और जवाबदेही
रेखा गुप्ता ने बताया कि इन 100 दिनों में उनकी सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं:
- हर विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन।
- महिला सुरक्षा को लेकर विशेष गश्त और हेल्पलाइन का सशक्तिकरण।
- राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम की शुरुआत।
- प्रदूषण नियंत्रण के लिए नई तकनीक और हरित अभियान की शुरुआत।
- नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की समन्वित कार्य योजना लागू।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सिर्फ शुरुआत है हमारा लक्ष्य केवल 100 दिन नहीं, बल्कि दिल्ली को आने वाले वर्षों में एक आदर्श और सुरक्षित महानगर बनाना है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर न केवल अपनी नीतियों और दिशा का संकेत दिया गया, बल्कि सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि आने वाले वर्षों में वह जनता के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं, अपने शब्दों और भावनाओं के जरिए रेखा गुप्ता ने यह संदेश भी दिया कि यह सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है।
-
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: 28 मार्च को बैंक-स्कूल बंद? घर से निकलने से पहले जानें बाजारों का हाल -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट?












Click it and Unblock the Notifications