Delhi University Reopening: 17 फरवरी से दिल्ली विश्वविद्यालय फिर से खुलेगा
नई दिल्ली, 09 फरवरी: राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में कोरोना के केस धीमे-धीमे कम हो रहे है। जिसके देखते हुए प्रशासन फिर से स्कूल और कॉलेज खोलने जा रहा है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी अब ऑफलाइन क्लासेज के लिए कैंपस खोलने का फैसला कर लिया है। कैंपस 17 फरवरी से पढ़ाई के लिए खोल दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध कॉलेज 100 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खुल जाएंगे।

दरअसल दिल्ली विश्वविद्यालय को खोलने को लेकर तारीखों जारी ना करने के चलते छात्र बीते दिनों आंदोलित थे। जिसके देखते हुए प्रॉक्टर प्रो. रजनी अब्बी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को फिर से खोलने की तारीखों का ऐलान कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली यूनिवर्सिटी 17 फरवरी से फिर से खुलेगी। इसके साथ ही डीयू से संबद्ध कॉलेज 100 फीसदी क्षमता के साथ ऑफलाइन कामकाज के लिए फिर से खुल जाएंगे।
गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में सामान्य कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र/छात्राओं में से एक छात्र ने मंगलवार को आत्मदाह करने का प्रयास किया था। जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने बैठक के बाद फैसला लिया है कि 17 फरवरी से ऑफलाइन कक्षाओं के लिए कॉलेज पूरी तरह से खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही हॉस्टल और कैंटीन भी गुरुवार 17 फरवरी से खुल जाएंगे। कॉलेज के ऑफिस भी पूरी अटेंडेंस के साथ खुलेंगे।
हिमाचल प्रदेश में अब नहीं लागू रहेगा नाइट कर्फ्यू
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होती देख राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है।बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में नाइट कर्फ्यू हटाए जाने का फैसला लिया गया है। राज्य में 5 जनवरी को नाइट कर्फ्यू लागू किया गया था, जिसके अनुसार रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक पाबंदियां लगाई गई थीं। हालांकि अब नाइट कर्फ्यू हटा लिया गया है, लेकिन कुछ प्रतिबंध अभी भी लागू रहेंगे।अधिकारी ने बताया कि सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसमें शादी समारोह और अंतिम संस्कार में 50 फीसदी लोगों को ही जाने की इजाजत होगी।












Click it and Unblock the Notifications