दिल्ली में आप का प्रदर्शन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
आम आदमी पार्टी आज दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। ऐसे में इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस की ओर से कहा गया है कि प्रदर्शन को देखते हुए डीडीयू मार्ग, आईपी मार्ग, मिंटो रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा। डीडीयू मार्ग को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए बंद कर दिया जाएगा।

यहां यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में इन सड़कों पर जानें से बचें और इसी के अनुसार अपनी यात्रा को प्लान करें। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिभव कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को अपनी पार्टी के सभी नेताओं के साथ दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा उनकी पार्टी के सभी नेताओं को गिऱफ्तार कर लेना चाहती है। लिहाजा मैं अपनी पार्टी के सभी सांसद, विधायकों के साथ भाजपा कार्यालय जा रहा हूं, जिसे भी आप गिरफ्तार करना चाहते हैं गिरफ्तार कर लीजिए।
आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। यहां अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। मुख्य इमारत तक प्रदर्शनकारी पहुंच ना पाएं इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेंडिंग को लगाया है।
भाजपा मुख्यालय के बाहर आप के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमारी ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई है। उन्हें भाजपा कार्यालय आने की अनुमति दिल्ली पुलिस ने नहीं दी है। हम, उन्हें भाजपा मुख्यालय की ओर नहीं जाने देंगे।
-
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications