Delhi Today: नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल के खिलफ आज रोड शो करेंगे राहुल गांधी, AAP ने प्रचारकों की सूची जारी की
Delhi Today News: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 नजर रखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अपनी पार्टी की लड़ाई को तेज करने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सोमवार 20 जनवरी को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर रोड शो करेंगे।
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर राहुल गांधी आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित के लिए वोट मांगेंगे। राहुल गांधी दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास वाल्मीकि मंदिर से पदयात्रा की शुरुआत करेंगे।

राहुल गांधी 26 जनवरी के बाद दिल्ली में करेंगे कई रैली
गणतंत्र दिवस के बाद राहुल गांधी शहर के लगभग एक दर्जन प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में पैदल यात्रा करने की योजना है। भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर राहुल गांधी दिल्ली में AAP के प्रभुत्व को चुनौती देने के लिए तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी 22 से 25 जनवरी के बीच कालकाजी में कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
अंदरूनी सूत्रों के मुकाबिक कांग्रेस AAP पर हमला करने से पीछे नहीं हटेगी। एक सूत्र के मुताबिक, ''ऐसा नहीं है कि हम भाजपा पर ध्यान केंद्रित नहीं करेंगे, लेकिन AAP और उसके अधूरे वादे इन पैदल यात्राओं के दौरान मुख्य विषय होंगे। राहुल गांधी मतदाताओं से बातचीत करेंगे और जमीनी स्तर पर संपर्क बनाने के लिए उनकी शिकायतें सुनेंगे।''
पार्टी सूत्रों के मुताबिक 25 जनवरी से प्रियंका गांधी वाड्रा भी चुनाव प्रचार कर सकती हैं। इस दिन वो दिल्ली में रोड शो कर सकती हैं।
AAP ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में सीएम आतिशी, राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली की पूर्व मेयर शैली ओबेरॉय, आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत पार्टी के कई नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा संदीप पाठक, पंकज गुप्ता, सतेंद्र जेल, हरभजन सिंह, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, मुकेश अहलावत जैसे कई अन्य नेताओं के नाम भी शामिल किए गए हैं।
दिल्ली में एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब केवल दो सप्ताह का समय बचा है और त्रिकोणीय लड़ाई तेज हो गई है, क्योंकि कांग्रेस, आप और भाजपा ने एक-दूसरे पर तीखे शब्दबाण चलाए हैं और एक-दूसरे की आलोचना की है।












Click it and Unblock the Notifications