Delhi Today: कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, यहां पर चलेगी 3 कोच वाली मेट्रो, दिल्ली में आज क्या है खास?
Delhi Today: आज 7 अप्रैल को पूरे दिन दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है? दिल्ली में कहां पर चलने वाली है 3 कोच वाली मेट्रो । सनकी आशिक ने बीच सड़क पर चाकू से लड़की पर किया हमला । चलिए जानते हैं आज की दिल्ली की सभी बड़ी खबर।

दिल्ली का मौसम और AQI रिपोर्ट - 7 अप्रैल 2025
आज दिल्ली में औसत तापमान- 29.00°C
न्यूनतम तापमान: 21.00°C
अधिकतम तापमान: 40.00°C
आज का मौसम: दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर की शुरुआत हो चुकी है। पूरे दिन गर्मी के साथ ही लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल तक दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने वाली है।अधिकतम तापमान 42.00°C तक जाएगी।
वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में
सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार रविवार को, एअर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 209 रहा
यहां चलेगी 3 कोच वाली मेट्रो
दिल्ली मेट्रो भारत का पहला ऐसा मेट्रो कॉरिडोर शुरू करने जा रही है, जिसे 3 कोच वाली ट्रेनों के साथ संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे दिल्ली के लाजपत नगर और साकेत के जी ब्लॉक तक चलाया जाएगा। यहां पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
सनकी आशिक ने चाकू से लड़की पर किया हमला
दिल्ली के कैंट इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक सनकी आशिक ने एक लड़की पर हमला कर दिया। लड़के ने सड़क पर ही चाकू से लड़की पर एक साथ कई वार किए। वहीं लड़के ने खुद को भी चाकू मार लिया। गंभीर हालत में दोनों का इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें Delhi Mayor Election: BJP से मेयर की रेस में सबसे आगे कौन? दिल्ली की सत्ता में आने के बाद क्यों बढ़ी उम्मीद?
8 नाबालिग लड़कों ने लूटा दुकान
दिल्ली में 8 नाबालिग लड़कों ने हथियार के दिखाकर एक दुकान लूट ली। वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि लड़के घूमने के लिए मनाली जा रहे थे, लेकिन इनके पास पैसे नहीं थे। इस वजह से इन लड़कों ने दुकान लूट ली। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दुकान के बाहर लड़के खड़े नजर आ रहे हैं।
पुलिस मालखाना में आग, 150 वाहन राख
दिल्ली के वजीराबाद इलाके में स्थित एक पुलिस मालखाना में रविवार को आग लग गई। इस घटना में 150 से अधिक वाहन जल गए। वहीं अब इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। इसको लेकर CCTV को खंगाला जा रहा है।
ये भी पढ़ें Delhi: वॉटर पार्क में मंगेतर के साथ Chill करने गई थी प्रियंका, 15 सेकेंड में यूं तबाह हो गई जिंदगी












Click it and Unblock the Notifications