Delhi: वॉटर पार्क में मंगेतर के साथ Chill करने गई थी प्रियंका, 15 सेकेंड में यूं तबाह हो गई जिंदगी
Delhi News: दिल दहला देने वाली घटना राजधानी दिल्ली (Delhi) के कापसहेड़ा इलाके से सामने आई है। यहां फन एंड फूड विलेज वॉटर पार्क में रोलर कोस्टर राइड के दौरान झूला टूटने से 24 साल की प्रियंका की मौत हो गई। प्रियंका यहां अपने मंगेतर निखिल के साथ Chill के लिए आई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा तीन अप्रैल की शाम के वक्त हुआ था। इस हादसे के बाद घायल प्रियंका को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत बिगड़ी देख डॉक्टरों ने उसे मणिपाल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। इस हादसे की सूचना पर पहुंची ने मृतक प्रियंका के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

वहीं, अब प्रियंका के परिवार और मंगेतर ने वॉटर पार्क पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बता दें कि प्रियंका के मंगेतर निखिल के बयान पर कापसहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रियंका के परिवारों वालों ने वॉटर पार्क पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांगा की है। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि शिकायतकर्ता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय प्रिंयका चाणक्यपुरी की रहने वाली है और एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। प्रियंका की शादी नजफगढ़ के निखिल से फरवरी 2025 में तय हुई थी। निखिल ने प्रियंका को फोन किया और दोनों ने 03 अप्रैल को साथ में वॉटर पार्क जाने का प्लान बनाया था।
तीन अप्रैल को दोनों दोपहर करीब 1 बजे फन एंड फूड विलेज पहुंचे और यहां वाटर राइड्स का मजा लिया। इसके बाद उन्होंने रोलर कोस्टर राइड लेने का मन बनाया।दोनों राइड ले रहे थे इसी दौरान जब झूला ऊंचाई पर पहुंचा, तभी अचानक उसका स्टैंड टूट गया। जिससे प्रियंका सीधे नीचे गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निखिल ने तुरंत इस बात की जानकारी प्रियंका के परिवार और पुलिस को दी। पुलिस ने बताया, प्रियंका के शरीर पर साफ तौर पर चोटें दिख रही थीं, जिनमें ENT ब्लीड, दाहिनी टांग पर गहरा घाव, बाईं टांग पर छेद वाला घाव और दाहिने हाथ व बाएं घुटने पर खरोंचें थीं।
15 सेकंड में तबाह हो गई जिंदगी
प्रियंका और निखिल का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहना वाला हैं। निखिल ने बताया कि प्रियंका से उनकी फेसबुक के जरिए दो साल पहले दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे और जनवरी 2023 में उन्होंने सगाई की और अगले साल 2026 में दोनों की शादी होने वाली थी।
पार्क में सुरक्षा के नहीं थे कोई इंतजाम
रोते हुए निखिल ने बताया कि प्रियंका पूरे घर को संभालती थी। शादी के बाद वह दोनों यूरोप में ही रहने वाले थे। इस बार वह उनकी नौकरी की बात करने वाले थे। निखिल की मानें तो उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि जिसका हाथ पकड़कर वह पूरी जिंदगी जीने वाले थे, आज वो उनके साथ नहीं है। वहीं, प्रियंका के भाई मोहित ने कहना है कि पार्क में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे।
ये भी पढ़ें: केजरीवाल के सरकारी बंगले के रखरखाव हर महीने खर्च होते थे लाखों रुपए, RTI के हवाले से बीजेपी का बड़ा आरोप












Click it and Unblock the Notifications