Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Mayor Election: BJP से मेयर की रेस में सबसे आगे कौन? दिल्ली की सत्ता में आने के बाद क्यों बढ़ी उम्मीद?

Delhi Mayor Election: दिल्ली नगर निगम (MCD) के मौजूदा मेयर महेश कुमार का कार्यकाल औपचारिक रूप से 31 मार्च तक ही होने की वजह से, नए मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बार सामान्य वर्ग के उम्मीदवार भी इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

MCD सचिवालय ने चुनाव की तारीख तय करने के लिए जरूरी कागजात मेयर को भेज दिए हैं। साथ ही, नामांकन प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है। दिल्ली नगर निगम उपराज्यपाल (LG) से इस चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने की भी सिफारिश करेगा।

delhi mayor election

Delhi Mayor name 2025: अप्रैल के आखिरी हफ्ते में हो सकता है अगले महापौर का चुनाव

सूत्रों के अनुसार, मेयर चुनाव अप्रैल के आखिरी सप्ताह में हो सकता है। इसी बैठक में उप-मेयर का चुनाव भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, स्टैंडिंग कमेटी के एक सदस्य का भी चुनाव हो सकता है, क्योंकि मुंडका से विधायक चुने गए गजेंद्र दराल की सीट खाली हो गई है।

Delhi Mayor Polls: पिछला मेयर चुनाव सिर्फ 3 वोटों के अंतर से जीती थी AAP

दिल्ली नगर निगम अधिनियम (MCD Act) के तहत, हर वर्ष अप्रैल में निगम की पहली बैठक में मेयर का चुनाव होना अनिवार्य है। हालांकि, पिछला चुनाव नवंबर में हुआ था, क्योंकि पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति को लेकर सात महीने तक विवाद चलता रहा था।

नवंबर में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 133 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की थी। वहीं, बीजेपी के किशन लाल को मात्र 3 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। उस समय, AAP के पास 143 पार्षदों का समर्थन था, जिसमें कांग्रेस के 2 पार्षद भी शामिल थे, जबकि बीजेपी के पास 122 ही वोट थे।

Delhi Mayor Election 2025: MCD में वोटों का समीकरण

इस समय, MCD में बीजेपी के 117, 'आप' के 113 और कांग्रेस के 8 पार्षद हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 11 पार्षद विधायक चुन लिए गए, जिनमें 8 बीजेपी और 3 'आप' के हैं।

इसके अलावा, 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी की कमलजीत सहारावत सांसद बन गईं, जिसके चलते पहले ही एक और सीट खाली हो चुकी है। इस प्रकार, निगम में कुल 12 सीटें अभी खाली हैं।

MCD Mayor Election: दिल्ली की सत्ता में आने के बाद क्यों बढ़ी बीजेपी की उम्मीद?

लेकिन, दिल्ली नगर निगम अधिनियम के तहत, मेयर चुनाव से पहले पार्षदों की खाली सीटों पर उपचुनाव कराना अनिवार्य नहीं है।

मेयर चुनाव में वोटिंग करने वालों में 250 पार्षदों के अलावा, दिल्ली के 10 सांसद (7 लोकसभा (इस समय सभी बीजेपी) और 3 राज्यसभा (इस समय सभी 'आप'), और 14 विधायक शामिल होते हैं, जिन्हें विधानसभा अध्यक्ष नामांकित करते हैं।

Take a Poll

इसके अलावा, 10 एल्डरमेन भी इस प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं, लेकिन उनके पास मतदान का अधिकार नहीं होता।

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता 14 विधायकों को पहले ही नामित कर चुके हैं, जिनमें 11 बीजेपी और 3 AAP के एमएलए हैं। इस मामले में उन्होंने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार वाली परंपरा का पालन किया है।

7 लोकसभा सांसदों के समर्थन से बीजेपी को लगभग 8-9 वोटों की बढ़त मिल सकती है। इस समीकरण के आधार पर बीजेपी की जीत की संभावना काफी मजबूत दिख रही है।

MCD Mayor Election 2025: BJP से मेयर की रेस में सबसे आगे कौन?

हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी इस बार किसी पंजाबी चेहरे को मेयर उम्मीदवार के रूप में उतार सकती है। वहीं, डिप्टी मेयर के पद के लिए बीजेपी किसी दलित चेहरे को आगे कर सकती है।

महापौर पद के लिए संभावित भाजपा उम्मीदवारों में कृष्णा नगर के पार्षद संदीप कपूर, मुखर्जी नगर के इकबाल सिंह और रोहिणी ई वार्ड के प्रवेश वाही के नाम सामने आ रहे हैं।

MCD Mayor Election 2025: AAP की राह क्यों लग रही है मुश्किल?

AAP के लिए यह चुनाव आसान नहीं रहने वाला है। उनकी संख्या पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है, हालांकि उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस के पार्षद फिर से उनके समर्थन में आ सकते हैं।

लेकिन, कांग्रेस के मात्र 8 पार्षद होने के कारण, यह समर्थन निर्णायक साबित होता नहीं दिख रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+