Delhi Today: केजरीवाल पर कथित हमले को लेकर विवाद, दिल्ली CM आतिशी और संजय सिंह आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
Delhi Today News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में देश की राजनीति गरमाई हुई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर 'ईंट-पत्थर से हमले' के मुद्दे पर आज रविवार 19 जनवरी को भी विवाद हो सकता है। आप ने आरोप लगाया है कि भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा के लोगों ने चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल पर ईंट-पत्थर से हमला किया था। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।
वहीं भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर कार्यकर्ताओं पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया है। परवेश वर्मा ने कहा कि जब भाजपा कार्यकर्त्ता सवाल पूछ रहे थे, तब केजरीवाल ने अपनी गाड़ी से तीन युवकों धक्का मारा। परवेश वर्मा घायलों से मिलने अस्पताल भी गए थे।

अब इस पूरे मामले को लेकर आज दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आप नेता संजय सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दूसरी ओर भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा भी आज इसी मामले पर मीडिया को संबोधित करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications