Delhi Today: भारत-पाक तनाव के बीच हाई अलर्ट पर दिल्ली! रद्द हुई छुट्टियां, जानिए राजधानी का हाल
Delhi Today: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। सभी जिला अधिकारी आपातकालीन स्थिति के लिए स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
हरियाणा के गुरुग्राम में एहतियातन स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इस बीच सऊदी अरब और ईरान के विदेश मंत्री भारत पहुंचे हैं और हालात को शांत करने के लिए कूटनीतिक बातचीत कर रहे हैं, जबकि अमेरिका ने भी मदद का प्रस्ताव दिया है।

सरकार का सख्त आदेश
दिल्ली सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। गुरुवार, 8 मई को जारी आदेश में कहा गया है कि अगली सूचना तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: PBKS vs DC: पाकिस्तान के ड्रोन अटैक के बाद पंजाब-दिल्ली मैच रद्द, जानें किस टीम को हुआ कितना नुकसान
सेवाएं विभाग ने जारी किया निर्देश
दिल्ली सरकार के सेवाएं विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि देश में बनी स्थिति और आपातकालीन तैयारी को देखते हुए यह जरूरी कदम उठाया गया है।
स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन पर फोकस
राष्ट्रीय राजधानी में सभी जिला अधिकारी अपने अधीनस्थों के साथ बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में स्वास्थ्य सुविधाओं और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
गुरुग्राम में स्कूल बंद
हरियाणा के गुरुग्राम जिले में भी ऐहतियातन स्कूलों को बंद कर दिया गया है। छात्रों के माता-पिता को इस बारे में मैसेज के जरिए जानकारी दी गई।
भारत-पाक तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय पहल
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब और ईरान ने कूटनीतिक प्रयास शुरू कर दिए हैं। 7 मई को भारत की एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के मंत्री दिल्ली पहुंचे हैं।
सऊदी मंत्री की अचानक यात्रा
सऊदी अरब के मंत्री अदेल अल जुबैर अचानक भारत पहुंचे और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच तनाव कम करने को लेकर बातचीत हुई।
ईरानी विदेश मंत्री भी पहुंचे दिल्ली
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची भी गुरुवार देर रात भारत पहुंचे। वे तय कार्यक्रम के तहत भारत आए हैं और भारत-पाक तनाव पर बातचीत कर रहे हैं।
अमेरिका ने की मध्यस्थता की पेशकश
अमेरिका ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने को तैयार है। अमेरिका का कहना है कि वह शांति और स्थिरता का समर्थक है।
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर: उरी-पुलवामा से कितना अलग है पहलगाम का बदला, इस बार कैसे की एयर स्ट्राइक?












Click it and Unblock the Notifications