PBKS vs DC: पाकिस्तान के ड्रोन अटैक के बाद पंजाब-दिल्ली मैच रद्द, जानें किस टीम को हुआ कितना नुकसान
IPL 2025 Punjab Kings vs Delhi Capitals: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द कर दिया गया है। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में स्टेडियम की फ्लड लाइट्स अचानक बंद हो गईं, जिसके कारण मुकाबला रुक गया और सभी खिलाड़ी को वापस ड्रेसिंग रूम में भेजा गया। पंजाब किंग्स इस मुकाबले में काफी आगे दिखाई दे रही थी। धर्मशाला से खिलाड़ियों को दिल्ली लाने के लिए विशेष वंदे भारत ट्रेन रवाना हो गई है।
पंजाब-दिल्ली का मैच रद्द (IPL 2025 Punjab Kings vs Delhi Capitals)
मडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य कार्रवाई के कारण धर्मशाला में खेले जा रहे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मुकाबले को बिना किसी नतीजे के रद्द कर दिया गया। मुकाबला तब रद्द हुआ जब 9:29 मिनट पर मैदान की फ्लडलाइट बंद कर दी गई। इसके बाद सुरक्षा कारणों से दोनों टीमों के खिलाड़ियों और दर्शकों को मैदान से बाहर भेज दिया गया।

दोनों टीमों को मिलेंगे एक-एक अंक
मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए जाएंगे। हालांकि, प्वाइंट्स टेबल में अभी किसी तरह का बदलाव नहीं देखा गया है। ऑफिश्यली प्वाइंट्स टेबल के अपडेट का अभी भी इंतजार किया जा रहा है। अगर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलते हैं तो इससे पंजाब किंग्स को ज्यादा नुकसान हो सकता है। इस मुकाबले को पंजाब किंग्स जीतने की दावेदार लग रही थी, लेकिन मैच बंद होने से उन्हें एक अंक से संतोष रहना पड़ सकता है।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर।
दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, त्रिपूर्ण विजय।












Click it and Unblock the Notifications