ऑपरेशन सिंदूर: उरी-पुलवामा से कितना अलग है पहलगाम का बदला, इस बार कैसे की एयर स्ट्राइक?
Operation Sindoor 2025: भारत ने पहलगाम हमले का बदला ले लिया है। 6-7 मई 2025 की रात को भारतीय सेनाओं के संयुक्त ऑपरेशन सिंदूर के तहत POK और पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों पर हमला किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sofia Qureshi) व विंग कमांडर व्योमिका सिंह (Wing Commander Vyomika Singh) ने की है। पहलगाम से पहले पुलवामा व उरी आतंकी हमले का बदला भी भारत ने कुछ इसी तरह के जज्बे के साथ लिया था।
साल 2016 के उरी और साल 2019 पुलवामा आतंकी हमले के बाद अब पहलगाम। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर दिया। निर्दोष नागरिकों के खून से लाल हुए कश्मीर की घाटी ने भारत को फिर एक जवाब देना सिखाया। आतंक के आकाओं को जवाब मिला - ऑपरेशन सिंदूर।

भारतीय सेनाओं ने पहली बार थल, जल और नभ में एक साथ कार्रवाई कर आतंक के 9 ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। यह बदला सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि शहीदों के सिंदूर का सम्मान था - एक चेतावनी, कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा। आइए समझते हैं कि उरी-पुलवामा से कितना अलग है पलहगाम बदला।
यह भी पढ़ें- Fact Check: ऑपरेशन सिंदूर से घबराए पाकिस्तानी फैला रहे फर्जी खबरें, राफेल-MiG को गिराने का दावा निकला झूठा

1. पहलगाम आतंकी हमला (Pahalgam Terror Attack)
तारीख: 22 अप्रैल 2025
स्थान: बेसरन वैली, पहलगाम, जम्मू-कश्मीर
समय: शाम लगभग 6:30 बजे
हमला कैसे हुआ: आतंकियों ने पहले यात्रियों की पहचान पूछी और फिर गोलीबारी शुरू कर दी। हमले का उद्देश्य सांप्रदायिक तनाव भड़काना था।
नतीजा: 26 निर्दोष नागरिकों की मृत्यु व 15 से अधिक घायल।
हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया और 1500 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया।जिम्मेदारी: हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली।
ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor)
तारीख: 6-7 मई 2025 की रात
समय: रात 1:20 बजे से शुरू होकर लगभग 3:00 बजे तक
स्थान: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 4 आतंकी ठिकाने
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 5 आतंकी लॉन्च पैड्स
लक्ष्य: जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शिविर
कैसे हुआ ऑपरेशन
भारतीय वायुसेना, थल सेना और नौसेना ने मिलकर यह संयुक्त अभियान चलाया। लक्ष्यित ठिकानों पर लेजर-गाइडेड बमों से हमले किए गए। सभी विमान सुरक्षित लौटे।
नतीजा: 9 आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए। लगभग 90 आतंकवादी मारे गए, जिनमें कई शीर्ष कमांडर शामिल थे। पाकिस्तान ने इसे युद्ध की कार्रवाई बताया, जबकि भारत ने इसे आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई कहा।
"ऑपरेशन सिंदूर" का अर्थ: यह नाम उन निर्दोष महिलाओं के सिंदूर के प्रतीक के रूप में रखा गया, जिनके पतियों को इस आतंकी हमले में खो दिया गया।
2. पुलवामा हमला (Pulwama Attack)
तारीख: 14 फरवरी 2019
स्थान: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा क्षेत्र में
कैसे हुआ हमला: दोपहर करीब 3:15 बजे
यह एक आत्मघाती हमलावर Adil Ahmad Dar (स्थानीय आतंकी) ने RDX से भरी SUV कार को CRPF के काफिले में चल रही बस से टकरा दिया। काफिले में 78 बसों में लगभग 2500 जवान थे।
नतीजा: 40 CRPF जवान शहीद। कई घायल
जिम्मेदारी: पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली।
बालाकोट एयर स्ट्राइक (Balakot Air Strike)
तारीख: 26 फरवरी 2019
समय: तड़के करीब 3:30 बजे
स्थान: पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट (Balakot) में स्थित जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी प्रशिक्षण शिविर
कैसे हुआ हमला: भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने LoC पार कर 1000 किलोग्राम लेजर-गाइडेड बम गिराए
ऑपरेशन लगभग 21 मिनट चला
हमले में कई आतंकवादी, ट्रेनर और सीनियर कमांडर मारे गए (भारत ने संख्या नहीं बताई, लेकिन मीडिया रिपोर्टों में 250+ की संभावना जताई गई) सभी भारतीय विमान सुरक्षित लौट आए।
महत्व: यह पहली बार था जब भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सीमा पार एयर स्ट्राइक को सार्वजनिक रूप से अंजाम दिया।
3. उरी हमला (Uri Attack)
तारीख: 18 सितंबर 2016
स्थान: उरी सेक्टर, जम्मू और कश्मीर (LOC के पास स्थित भारतीय सेना का ब्रिगेड हेडक्वार्टर)
हमला कैसे हुआ: सुबह लगभग 5:30 बजे 4 heavily armed आतंकवादी नियंत्रण रेखा (LoC) पार करके भारतीय सेना के कैंप में घुसे। उन्होंने हैंड ग्रेनेड और AK-47 से फायरिंग की।
नतीजा: 19 भारतीय जवान शहीद हुए। 30 से अधिक घायल। हमलावर सभी 4 आतंकी मारे गए।
जिम्मेदारी: भारत सरकार ने इस हमले के पीछे पाकिस्तान-स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को ज़िम्मेदार ठहराया।
भारत की सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike by India)
तारीख: 28-29 सितंबर 2016 की रात
घोषणा: 29 सितंबर 2016 सुबह, DGMO (Director General of Military Operations) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी।
स्थान: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी लॉन्च पैड्स
कैसे हुई सर्जिकल स्ट्राइक: भारतीय सेना की स्पेशल फोर्सेज ने रात के अंधेरे में LoC पार कर कई किलोमीटर अंदर घुसकर 7 आतंकी लॉन्च पैड्स को नष्ट किया। हेलीकॉप्टर और ग्राउंड टीम्स का संयोजन। कोई भारतीय सैनिक हताहत नहीं हुआ।
उद्देश्य: यह ऑपरेशन आत्मरक्षा के तहत किया गया, ताकि भविष्य में भारत पर हमले की योजना बना रहे आतंकवादियों को खत्म किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications