Delhi Today: दिल्ली में बदलते मौसम के बीच राजनीतिक हलचल तेज, आज जारी होगी मतदाता सूची
Delhi Today: दिल्ली में आने वाले हफ्ते में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार सुबह हल्की बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
IMD के अनुसार, 6 से 10 जनवरी के बीच दिल्ली का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 7 से 9 जनवरी के दौरान मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि 11 जनवरी के आसपास गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा।

बदलते मौसम के बीच दिल्ली में राजनीतिक विवाद जारी
दिल्ली में राजनीतिक विवाद और मौसम की बदलती चाल इस समय चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। अगले महीने राजधानी में विधानसभा चुनाव होने हैं इसके मद्देनजर राजनीति तेज है।
ये भी पढ़ें: OPINION: दिल्ली सरकार की वो जन कल्याणकारी योजनाएं, जिनसे आमजन का संवर रहा जीवन
दिल्ली में मतदाता सूची पर सियासी घमासान (Delhi Politics)
दिल्ली की फाइनल मतदाता सूची आज जारी की जाएगी, लेकिन इसे लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच घमासान जारी है। AAP ने आरोप लगाया है कि उनके समर्थकों के नाम सूची से गलत तरीके से हटा दिए गए हैं। वहीं, BJP का कहना है कि सूची में कई नाम अवैध प्रवासियों और स्थानांतरित लोगों के हो सकते हैं।
'प्रधानमंत्री ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस सरकार की तारीफ की'
पूर्व कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को अपनी पार्टी के लिए एक प्रशंसा बताया है। प्रधानमंत्री ने दिल्ली में AAP सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्होंने राजधानी को बर्बाद कर दिया।
संदीप दीक्षित ने कहा, "यह केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि हर दिल्लीवासी कह रहा है कि AAP सरकार ने दिल्ली को बर्बाद किया है। यह कांग्रेस सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों की अप्रत्यक्ष सराहना भी है।"
शशि थरूर ने लगाई BJP नेता को फटकार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने BJP नेता रमेश बिधूड़ी की कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर की गई टिप्पणी को "छोटी सोच" करार दिया। उन्होंने राजनीति में गरिमा और आपसी सम्मान बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। थरूर ने कहा, "राजनीतिक असहमति के बावजूद, हमें अपनी भाषा का ध्यान रखना चाहिए और एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए।"
आतिशी पर BJP नेता की विवादित टिप्पणी
BJP के कालकाजी से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने रविवार को एक और विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के उपनाम बदलने पर टिप्पणी की। रोहिणी में BJP की 'परिवर्तन रैली' के दौरान बिधूड़ी ने आतिशी के उपनाम बदलने का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने "माता-पिता भी बदल लिए।" इस रैली को बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संबोधित किया।
ये भी पढ़ें: Weather News: दिल्ली में ठंड और कोहरे का डबल अटैक! UP में कोल्ड डे अलर्ट, जानें आज कहां-कहां होगी बारिश?












Click it and Unblock the Notifications