Delhi Today: MCD चुनाव में हार के बाद AAP में बगावत, CM गुप्ता का AAP सरकार पर निशाना
Delhi Today: दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जब उसके 13 पार्षदों ने इस्तीफा देकर 'इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी' नाम से नया राजनीतिक दल बना लिया। यह कदम MCD चुनाव में बीजेपी की जीत और AAP की हार के बाद आया है।
इस बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों की ग्रांट योजना फिर से शुरू करने की घोषणा की और मोहल्ला क्लीनिक कर्मचारियों को नौकरी से न हटाने का भरोसा दिलाया। AAP ने सरकार पर क्लीनिक बंद करने और कर्मचारियों को हटाने का आरोप लगाया है।

मनीष गोयल के नेतृत्व में विद्रोह
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 13 पार्षदों ने इस्तीफा देकर अलग राह पकड़ ली है। इन नेताओं ने 'इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी' नाम से एक नया राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की है। इस समूह का नेतृत्व कर रहे हैं मनीष गोयल, जो कभी दिल्ली नगर निगम (MCD) में आप के नेता रहे थे।
ये भी पढ़ें: Weather News: आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में तड़पाएगी धूप या बारिश से राहत? जानें अन्य राज्यों का हाल?
आदर्श नगर से लड़े थे चुनाव
हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में मनीष गोयल ने आदर्श नगर से आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें बीजेपी के राज कुमार भाटिया से हार का सामना करना पड़ा। इसके कुछ ही समय बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया और नई पार्टी का ऐलान किया।
बीजेपी ने फिर से MCD में बनाई सरकार
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब कुछ ही दिन पहले बीजेपी ने स्थानीय निकाय चुनाव जीतकर दिल्ली नगर निगम (MCD) पर दोबारा कब्जा कर लिया है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने हिस्सा नहीं लिया था।
पहले कांग्रेस में थे ये नेता
AAP छोड़ने वाले पार्षद पहले कांग्रेस में थे। MCD चुनाव से पहले ये सभी नेता कांग्रेस से अलग होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। मनीष गोयल खुद 25 साल से पार्षद हैं और 2021 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आप का दामन थामा था।
चुनाव हार के बाद पार्टी में अंदरूनी खींचतान
साल 2025 की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से ही पार्टी के भीतर असंतोष और खींचतान की खबरें सामने आ रही हैं। अब 13 पार्षदों के इस्तीफे ने पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने लगाए पुराने सरकार पर आरोप
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक पुरानी ग्रांट योजना को फिर से शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने दावा किया कि आप सरकार ने इस योजना को पूरी तरह बंद कर दिया था, जिससे बुजुर्गों को सालों तक कोई लाभ नहीं मिला।
'हमने फाइलें देखीं, योजना थी ही बंद'
मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "पिछली सरकार ने बुजुर्गों से झूठा वादा किया था कि उन्हें ग्रांट दी जाएगी। लेकिन जब हमने फाइलें देखीं, तो पाया कि यह योजना तो पांच साल पहले ही बंद कर दी गई थी।"
मोहाल्ला क्लीनिक कर्मचारियों को नहीं हटाया जाएगा
रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में कार्यरत कर्मचारियों की नौकरियां सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, "कोई भी कर्मचारी निकाला नहीं जाएगा। नई स्वास्थ्य व्यवस्था में उन्हीं को प्राथमिकता दी जाएगी।"
AAP ने लगाया सरकार पर आरोप
मुख्यमंत्री का यह बयान उस समय आया जब आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार मोहल्ला क्लीनिक बंद करने जा रही है और हजारों कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है।
ये भी पढ़ें: Summer Special Train: नई दिल्ली- सहरसा एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल












Click it and Unblock the Notifications