Summer Special Train: नई दिल्ली- सहरसा एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल
Cancelled Train List Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा़ को ध्यान में रखते हुए 04058/04057 नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन नई दिल्ली से 20 मई से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा सहरसा से 21 मई से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 16 फेरों के लिए किया जायेगा।
04058 नई दिल्ली-सहरसा ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 20 मई से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार
को नई दिल्ली से 19.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोविन्दपुरी से 02.15 बजे, प्रयागराज जं0 से 05.10 बजे, वाराणसी जं0 से
07.40 बजे गाजीपुर सिटी से 09.15 बजे, बलिया से 10.20 बजे, सुरेमनपुर से 10.55 बजे, छपरा से 12.05 बजे, हाजीपुर से 13.45 बजे, शाहपुर पटोरी से 14.27 बजे, बरौनी से 15.50 बजे, बेगुसराय से 16.10 बजे, खगड़िया से 17.10 बजे तथा मानसी से 18.00 बजे छूटकर सहरसा 19.50 बजे पहुॅचेगी।

Indian Railway: गोरखपुर-तिरूवनन्तपुरम उत्तर एक्सप्रेस सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, इनका बदला मार्ग
वपसी यात्रा में 04057 सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 21 मई से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक
बुधवार एवं शनिवार को सहरसा से 21.40 बजे प्रस्थान कर मानसी से 22.52 बजे, खगड़िया से 23.04 बजे, बेगुसराय से 23.42 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 00.20 बजे, शाहपुर पटोरी से 01.12 बजे, हाजीपुर से 02.00 बजे, छपरा से 05.00 बजे, सुरेमनपुर से 05.35 बजे, बलिया से 06.18 बजे, गाजीपुर सिटी से 07.20 बजे, वाराणसी जं0 से 09.40 बजे, प्रयागराज जं0 से 12.55 बजे तथा गोविन्दपुरी से 15.25 बजे छूटकर नई दिल्ली 23.30 बजे पहुॅचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 तथा एस0एल0आर0 के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications