Delhi Toady: लेडी डॉन ज़िकरा की पूरी कुंडली जान लीजिए, कैसे कर रही थी नाबालिग लड़कों की फौज तैयार, सब अपडेट

Delhi Toady: दिल्ली के सीलमपुर मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। लेडी डॉन ज़िकरा ज़िकरा नाबालिग लड़कों की एक गैंग तैयार कर रही थी। इसके पिछे उसका मकसद क्या था? वहीं मुस्तफाबाद इलाके में हुई हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। आइए जानते लेडी डॉन ज़िकरा की पूरी कुंडली और राजधानी की सब अपडेट...

लेडी डॉन ज़िकरा से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, ज़िकरा नाबालिग लड़कों की एक गैंग तैयार कर रही थी, जिसमें 8 से 10 नाबालिग शामिल थे। ज़िकरा इस गैंग का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने और इलाके में अपना वर्चस्व जमाने के लिए करती थी। वह अक्सर अपने साथ इन लड़कों को लेकर निकलती थी, जिससे उसका दबदबा बना रहे।

Delhi Toady

कुणाल मर्डर केस में नया खुलासा, नाबालिगों का भी अहम रोल

सीलमपुर के चर्चित कुणाल मर्डर केस में पूछताछ के दौरान लेडी डॉन ज़िकरा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, ज़िकरा ने कुणाल पर हमले से पहले अपने नाबालिग लड़कों से उसकी रेकी करवाई थी। इन लड़कों ने ज़िकरा को जानकारी दी कि कुणाल जीटीबी अस्पताल से बाहर निकल रहा है। इसी सूचना पर ज़िकरा अपने गैंग के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद साहिल और दिलशाद नाम के दो युवकों ने कुणाल पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

लेडी डॉन ज़िकरा की पूरी कुंडली

जानकारी यह भी सामने आई है कि ज़िकरा, जेल में बंद ज़ोया की बाउंसर रह चुकी है। उसने ज़ोया की गैरहाज़िरी में गैंग का पूरा मोर्चा संभाल लिया था और इलाके में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए नाबालिग लड़कों की टीम खड़ी कर ली थी। सीलमपुर इलाके में गुरुवार शाम को 17 वर्षीय कुणाल नामक लड़के की चाकू से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, कुणाल अपने बीमार पिता के लिए दूध खरीदने बाहर गया था, जब उसे बेरहमी से मारा गया। हत्या के बाद, कुणाल को पास के जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई, जब कुणाल अपने घर से कुछ मीटर की दूरी पर था।

कुणाल की हत्या के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें 'लेडी डॉन' ज़िकरा का नाम भी शामिल है। पुलिस ने शनिवार को ज़िकरा की गिरफ्तारी के बाद उसकी पहली तस्वीर जारी की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वह इस अपराध में शामिल थी।

कुणाल के परिवार के सदस्यों ने इस हत्याकांड के पीछे एक और चौंकाने वाला पहलू उजागर किया है। उन्होंने दावा किया कि कुछ समय पहले कुणाल के समुदाय के कुछ लोगों ने ज़िकरा के चचेरे भाई साहिल पर हमला किया था, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

ज़िकरा अक्सर इलाके में पिस्तौल लेकर घूमती थी: कुणाल की मां

कुणाल की मां, परवीन, ने भी बयान दिया और ज़िकरा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ज़िकरा अक्सर इलाके में पिस्तौल लेकर घूमती थी। परवीन ने बताया कि साहिल के साथ हुए उस हमले में उनका बेटा कुणाल शामिल नहीं था, फिर भी ज़िकरा ने उसे बेरहमी से मार डाला। उसने अपने बेटे पर कई बार चाकू से हमला किया, जिससे उसकी जान चली गई।

मुस्तफाबाद में 4 मंजिला बिल्डिंग ढही, 11 लोगों की मौत

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार(19 अप्रैल) एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक चार मंजिला इमारत ढह गई। यह दुर्घटना सुबह करीब 2:39 बजे हुई, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से आठ एक ही परिवार से थे। इस परिवार के चार बच्चे और तीन महिलाएं भी इस हादसे की भेंट चढ़ गए।

मकान मालिक, 60 वर्षीय तहसीन, जो उसी इमारत में रहते थे, उनकी भी मलबे में दबकर मौत हो गई। राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, और अब तक करीब 20 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला जा चुका है। उत्तर-पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि घटना सुबह लगभग 2:39 बजे घटी और तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इमारत कुछ समय से जर्जर स्थिति में थी, लेकिन समय रहते कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया। इस घटना ने प्रशासन और भवन सुरक्षा के नियमों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना और घायलों को इलाज मुहैया कराना है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने कहा "हमें सुबह करीब 2:50 बजे एक घर ढहने की सूचना मिली। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है और लोग मलबे में फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।"

सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है: सीएम रेखा गुप्ता

इस घटना पर सीएम रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया उन्होंने शनिवार(19 अप्रैल) को X पर पोस्ट करते हुए सिखा- मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राहत एवं बचाव कार्यों में DDMA, NDRF, DFS और अन्य एजेंसियाँ सतत रूप से जुटी हैं। सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+