दिल्ली में किशोरी के साथ दुष्कर्म, गई थी पार्क, 3 गिरफ्तार, अब दोस्तों को तलाश रही पुलिस

दिल्ली मे एक और दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले में तीन लड़कों के विरुद्ध दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़िता के दोस्तों की तलाश जारी है।

Delhi teenager dushkarm: दिल्ली में 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त हुई जब किशोरी अपने दोस्तों के साथ पार्क घूमने गई थी। मामले में पीड़िता ने तीन लड़कों पर आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के शक की सुई किशोरी के दोस्तों के ऊपर हैं, जो अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं।

मामला दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके का है। किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना 23 जून की है। पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक 3 लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया चा चुका है। वहीं घटना के वक्त मौजूद किशोरी के दोस्तों की तलाश की जा रही है।

Delhi teenager dushkarm

वहीं दिल्ली में 16 साल की एक अन्य लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। मामवे में आरोप 68 साल के बुजुर्ग पर है। रिपोर्ट के मुताबिक मामले को पिता का काला जादू समझते हुए आरोपी के बेटे ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। मामले में दिल्ली के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता ने मंगलवार को पुलिस से मामले की शिकायत की और आरोपी के बेटे द्वारा बनाया गया वीडियो दिखाया। पुलिस के मुताबिक, घटना 20 से 30 अप्रैल के बीच आरोपी के घर की है। बुजुर्ग ने लड़की को किसी से भी कुछ नेकहने के लिए धमकाया था। लड़की अभी तक दहशत में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+