Delhi: मरीज बनकर क्लीनिक पहुंचा, फिर लेडी डॉक्टर पर किए चाकू से वार, आरोपी की तलाश में पुलिस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चाकूबाजी की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक महिला डॉक्टर पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। घटना में घायल डॉक्टर की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, पुलिस ने घायल महिला डॉक्टर की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस को संदेह है कि हमलावर कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है, जो पीड़िता डॉक्टर महिला का परिचित हो। मरीज बनकर आया और चाकू से किया हमला...

दरअसल, मामला राजौरी गार्डन थाने के टैगोर गार्डन इलाके का है। यहां हेयर एंड सेंसेज नाम से डॉक्टर सांगय भूटिया का क्लीनिक है। रोज की तरह शनिवार को भी डॉक्टर भूटिया क्लिनिक में मरीजों को देख रही थी। दोपहर के वक्त एक मरीज के वेश में आया आरोपी उनके क्लिनिक पहुंचा। इमारत की सीढ़ी पर डॉक्टर पर चाकू से हमला करके भाग निकला।
आरोपी डॉक्टर से था परिचित!
पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर के क्लिनिक के ऊपर ही उनका आवास है। डॉक्टर के नीचे उतरे ही मरीज बनकर आए आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं, ऐसा लगता है कि वह पीड़िता को पहले से जानता था। मामले में चोरी का कोई मकसद नहीं पाया गया है, क्योंकि हमलावर आवास से कुछ भी नहीं ले गया।












Click it and Unblock the Notifications