दिल्ली में सूरज का सितम: भीषण लू और गर्मी की चपेट में राजधानी, पारा पहुंचा 49 पार

नई दिल्ली, 15 मई: देश की राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है। हालात यह है कि दोपहर 12 बजे के बाद लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। बढ़ता पारा और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं ने जीना दुश्वार कर दिया है। चिलचिलाती धूप और हीटवेव की वजह से दिल्ली में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। रविवार को दिल्ली का पारा 49 डिग्री के पार पहुंचा गया। इससे पहले शनिवार को दिल्ली का तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत की मिलने की उम्मीद है।

Delhi heatwave

दिल्ली इन दिनों भीषण लू की चपेट में है। रविवार के दिन के तापमान पर गौर करे तो कई इलाकों में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा। तापमान नजफगढ़ में 49.1 डिग्री, मुंगेशपुर में 49.2 डिग्री, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार को आईएमडी ने भविष्यवाणी की कि दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

शनिवार को 44.2 डिग्री रहा तापमान

मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया था, जो इस साल अब तक का ज्यादा रहा। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि आईएमडी ने रविवार को धूल भरी आंधी या गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

1951 के बाद से इस साल दूसरा सबसे गर्म अप्रैल

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण कम बारिश के साथ दिल्ली ने 1951 के बाद से इस साल अपना दूसरा सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया था, जिसमें मासिक औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस था। महीने के अंत में हीटवेव ने दिल्ली के कई हिस्सों में अधिकतम 46 और 47 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+