दिल्ली: एयरपोर्ट्स पर सरकारी शिक्षकों की होगी तैनाती, विदेशी यात्रियों की टेस्टिंग पर रखी जाएगी नजर
दिल्ली सरकार कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सतर्क हो गई है। विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग की जा सके, इसके लिए एयरपोर्ट्स पर सरकार स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण तबाही मचा रहा है। जिसे देखते हुए भारत में भी कोरोना को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। वहीं, एयरपोर्ट पर हर फ्लाइट से आने वाले 2 प्रतिशत विदेशी यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग की जाएगी। एयरपोर्ट्स पर इस नियम का पालन किया जा सके, इसके लिए दिल्ली के स्कूलों के शिक्षकों को 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक दिल्ली हवाई अड्डे पर तैनात किया जाएगा। इस संबंध में दिल्ली सरकार ने निर्देश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली के स्कूलों में 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
Recommended Video

दिल्ली के LNJP अस्पताल में पिछले तीन हफ्तों से कोई कोरोना का मरीज नहीं हुआ है भर्ती
कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से चीन का हालात खराब है। वहां हर दिन नए मरीजों की संख्या और मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसकी वजह से श्मशान घाटों पर लाशों की अंबार लग गई है। वहीं, अस्पताल में बेड्स भी फुल हो गए हैं। जिसके चलते लोगों को समय पर इलाज भी नहीं मिल रहा है। लेकिन भारत के लिए अभी अच्छी खबर है। क्योंकि यहां पर कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या लगातार घट रही है। वहीं, दिल्ली के लिए भी कोरोना को लेकर अच्छी खबर है। क्योंकि राजधानी के सबसे कोरोना हॉस्पिटल LNJP में पिछले 3 हफ्तों से कोई भी संक्रमित एडमिट नहीं हुआ है।
दिल्ली सरकार ने लोगों से नहीं घबराने की अपील की है
दिल्ली सरकार की तरफ से कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लोगों से घबराने नहीं घबराने की अपील की है। बीते दिनों कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि कोरोना से लड़ाई के लिए हम तैयार हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान उन्होंने लोगों से बूस्टर डोज भी लगवाने की अपील की थी। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि हम अस्पतालों में कोरोना बेड्स बढ़ रहे हैं।, ताकि आपात स्थिति में लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
भारत में नहीं है BF.7 का ज्यादा खतरा
बीते दिनों कोरोना वायरस के नए वेरिएंट BF.7 को लेकर भी डॉक्टर कांग ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत में कोरोनावायरस को लेकर ज्यादा खतरा नहीं है। क्योंकि जो वेरिएंट चीन सहित अन्य देशों में इस वक्त तबाही मचा रहा है। वह भारत में बहुत पहले से मौजूद है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा था कि अभी नए वेरिएंट को लेकर ज्यादा रिसर्च सामने नहीं आई है। ऐसे में लोगों को थोड़ा सतर्क भी रहने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में कोरोना को लेकर हाई लेवल मीटिंग, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने परखीं तैयारियां












Click it and Unblock the Notifications