दिल्ली में कोरोना को लेकर हाई लेवल मीटिंग, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने परखीं तैयारियां

दिल्ली में सोमवार को कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में एक हाई लेवल मीटिंग आयोजित की गई।

कोरोना (Corona) को पीएम की हाई लेवल मीटिंग लेकर और आईएमए की एडवाइजरी के बाद राज्यों में कोरोना नियमों को फिर से लागू किया जा रहा है। सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया जा रहा है। वहीं दिल्ली में भी कोरोना लेकर एक हाईलेवल मीटिंग की गई। जिसमें डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मौजूद रहे।

सोमवार को दिल्ली सरकार की उच्च स्तरीय बैठक में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) ने राज्य में कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से दिल्ली के अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्थाओं की स्थिति जानी और महामारी के संभावित प्रकोप को लेकर तैयारियों की समीक्षा।

Delhi Deputy CM high level meeting on Corona

बैठक के दौरान डिप्टी सीएम सिसोदिया ने निर्देश दिए कि अस्पताल इंचार्जों को निर्देश दिए कि हॉस्पिटल में चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े सभी डेटा सरकार को उपलब्ध करवाए। जिससे कि एक्शन प्लान बनाया जा सके| इसके साथ डीप्टी सीए ने कहा कि अस्पतालों में सभी जरुरी दवाइयों का पूरा स्टॉक मेन्टेन रखें। जिसससे कि जरुरत पड़ने पर इसकी कमी न हो। उन्होंने अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों की खरीद के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को 104 करोड़ रूपये का अतिरिक्त फंड जारी किया है।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अधिकारियों से कहा कि कोरोना संक्रमण के पिछले अनुभव हमें बहुत कुछ सिखाते हैं। इससे सरकार को भविष्य के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। हमने सभी तैयारियों और संभावित मामलों को लेकर अस्पतालों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update | BF7 Variant Agra | Nepal PM Pushpa Kamal Dahal | वनइंडिया हिंदी *Bulletin

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+